धोखा देकर महिला से रेप, शादी करने के बदले लिए गहने-कैश, प्रेग्नेंट होने पर छोड़ कर भागा
जयपुर। जयपुर में धोखा देकर एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। शादी करने के बदले सौदा कर गहने-कैश ऐंठ लिए। प्रेग्नेंट होने पर उसको छोड़कर फरार हो गया। हरमाड़ा थाने में पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच SI इमरत सिंह कर रहे है।
पुलिस ने बताया कि हरमाड़ा निवासी 27 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब 4 साल पहले पति से तलाक हो गया। तलाक के बाद वह बेटे को लेकर अपने पीहर में रहने लगी। आरोप है कि नौरतमल बागरिया ने जान-पहचान होने का फायदा उठाया। उससे शादी कर बच्चे की देखभाल का झांसा दिया। उसके परिजनों को विश्वास दिलाने के लिए रामनारायण गुर्जर से मिलवाया।
रामनारायण ने विश्वास दिलाया की नौरतमल उससे शादी कर खुश रखेगा। विश्वास जीतकर शादी करने के बदले लाखों रुपए के गहने और 3 लाख रुपए कैश ऐंठ लिए। घर पर बिना बताए उसे जबरन ले गया। शादी का झांसा देकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर देहशोषण किया। तीन महीने की प्रेग्नेंट होने का पता चलने पर आरोपी नौरतमल उसे उसके घर छोड़कर फरार हो गया। धोखे का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

