राजस्थान पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले, 38 पुलिस निरीक्षकों के कार्यस्थलों में बदलाव

जयपुर बीकानेर राजस्थान

राजस्थान पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले, 38 पुलिस निरीक्षकों के कार्यस्थलों में बदलाव

जयपुर,दैनिक खबरां। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक नें पुलिस निरीक्षकों के व्यापक फेरबदल का संशोधित आदेश जारी किया है। आदेश संख्या 2357 के तहत कुल 38 पुलिस निरीक्षकों का कार्यमुक्ति/पदस्थापन बदलते हुए नई नियुक्तियां की गई हैं। यह आदेश पूर्व में जारी आदेश संख्या 2267 दिनांक 01 नवंबर 2025 में संशोधन के रूप में जारी किया गया है। विभिन्न रेंजों जिसमें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा सहित अन्य जगहों पर नई तैनातियां की गई हैं।

मुख्य तबादले इस प्रकार है..

कन्हैया लाल/विजय कुमार को अब अजमेर रेंज में पदस्थापित किया गया है।

राम सिंह यादव/बालू राम यादव को सी.आई.डी. (सीबी) लगाया गया है।

सुरेश शरण/हरसावा राम को आयुधालय जोधपुर में नई तैनाती मिली है।

अशोक कुमार/सुरेश कुमार को अजमेर रेंज भेजा गया है।

गोपाल सिंह भाटी/भरत लाल को जयपुर रेंज में जिम्मेदारी मिली है।

सुनिता कुमारी/जगदीश प्रसाद को जयपुर रेंज लगाया गया है।

हरिसिंह मीणा/किशन सिंह को सीआईडी (सीबी) कोटा रेंज भेजा गया है।

भावना/करण सिंह को एसएसआरबी उदयपुर में नई पोस्टिंग दी गई है।

प्रेम सिंह/नारायण सिंह अब अजमेर रेंज में सेवाएं देंगे।

रमेश कुमार/हरफूल मीणा को सीआईडी (सीबी) में नियुक्त किया गया है।

सुरेश कुमार/मोहन लाल को आयुधालय जोधपुर भेजा गया है।

कमला देवी/अखद चारण की पोस्टिंग आरटीसीसी जोधपुर में की गई है।

सुबोध कुमार/घरनाराम को बीकानेर रेंज लगाया गया है।


इसके अलावा अन्य कई निरीक्षकों को अलग-अलग रेंजों, सीआईडी, एसओजी, आयुधालय और आरटीसीसी में समायोजित किया गया है। आदेश में यह भी उल्लेख है कि पूर्व आदेश में जिन पुलिस निरीक्षकों की कार्यमुक्ति नहीं हो पाई थी, उन्हें अब तत्काल प्रभाव से उनके नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।