राजस्थान विधानसभा चुनाव : श्रीकोलायत से भाजपा के यह होंगे उम्मीदवार, नाम हुआ तय!
बीकानेर। राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर मंगलवार शाम को कांग्रेस ने जहां 56 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की। वहीं भाजपा भी शेष रही सीटों पर जल्द उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। सूत्रों के अनुसार भाजपा के उम्मीदवारों की अगली सूची में श्रीकोलायत से कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी का नाम तय बताया जा रहा है। सूत्रों की माने तो बीजेपी आलाकमान ने भाटी के नाम पर मुहर लगा दी है। भाटी की घर वापसी के बाद से उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बाते सामने लगातार आ रही थी। वंही समर्थकों में भी इस बार भाटी को लेकर खासा जोश देखा जा रहा है। दिल्ली के सूत्रों की माने तो सूची जल्द ही जारी होगी। ऐसे में अगर भाटी कोलायत से चुनाव लड़ते है तो कोलायत में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। जंहा इस चुनावी रण में वर्तमान विधायक भंवर सिंह भाटी कांग्रेस से व RLP से रेवतराम पंवार जो कभी कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में आते थे वे इस बार RLP के टिकट पर मैदान में है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस रण में फतह कोन हासिल करेगा ये मतदाताओं के मुट्ठी में है जिसका फैसला आगामी 25 नवंबर को मतदाता करेंगे। बहराल कोलायत सीट जिले की हॉट सीट की श्रेणी में है।

