बीकानेर से खबर : बीकानेर में 16 को राहुल गाँधी का रोड़ शो,सीएम सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल
बीकानेर, दैनिक खबरां। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 16 नवम्बर को बीकानेर दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। शहर कांग्रेस के संगठन महासचिव नितिन वत्स के अनुसार राहुल गांधी यहां रोड शो करेंगे। राहुल के साथ प्रदेश प्रभारी सुखविन्दर सिंह रंधावा, सीएम अशोक गहलोत, काजी निज़ामुद्दीन, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा, राष्ट्रीय प्रवक्ता ऋतु चौधरी सहित संभाग स्तर के नेता मौजूद रहेंगे। हालांकि अभी तक वन टू वन कार्यक्रम नहीं आया है। किन्तु कांग्रेस इसको लेकर तैयारी में जुट गई है। प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जुटे हुए है। इनके साथ कांग्रेस पश्चिम से प्रत्याशी डॉ बी डी कल्ला, पूर्व के प्रत्याशी यशपाल गहलोत सहित अन्य नेता इसको लेकर कल पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे । जिसमें कार्यक्रम फाइनल किया जाएगा।

