भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा डेवलपमेंट हुआ है। ये डेवलपमेंट टीम इंडिया के नए हेड कोच को लेकर है। खबर है कि BCCI ने राहुल द्रविड़ (Rahul dravid) को टीम इंडिया का नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है।
राहुल द्रविड़ को हेड कोच भरोसेमंद म्हाम्ब्रे को टीम इंडिया का बॉलिंग कोच बनाया
द्रविड़ का करार पहले 2023 वर्ल्ड कप तक के लिए होगा। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर सहमत हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को IPL फाइनल के दौरान अपनी सहमति जताई। राहुल द्रविड़ T20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के कोचिंग की कमान संभालेंगे। यानी बतौर हेड कोच आधिकारिक तौर पर द्रविड़ का पहला बड़ा मिशन न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज होगा।
राहुल द्रविड़ को कोच बनाए जाने पर फैसले दुबई में उनके साथ सौरव गांगुली और जय शाह की मीटिंग के बाद हुआ। गांगुली और शाह के आग्रह पर द्रविड़ ने अपनी रजामंदी दे दी। इस बात की जानकारी BCCI के एक टॉप अधिकारी ने शुक्रवार रात को IPL फाइनल के बाद दी। उन्होंने TOI को बताया कि, ” राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे। वो जल्दी ही NCA के हेड के पद से इस्तीफा देंगे।” हालांकि, इस पूरे डेवलपमेंट को लेकर आधिकारिक बयान BCCI की ओर से आना अभी बाकी है।
राहुल द्रविड़ को हेड कोच बनाने के अलावा उनके भरोसेमंद पारस म्हाम्ब्रे को टीम इंडिया का बॉलिंग कोच बनाया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के साथ राहुल द्रविड़ का करार अगले 2 सालों का होगा. यानी ये करार साल 2023 वर्ल्ड कप तक चलेगा। द्रविड़ के 2 सालों का ये करार 10 करोड़ रुपये का है. सूत्रों ने बताया कि द्रविड़ को पिछले महीने NCA का हेड बनाया गया था। लेकिन BCCI को भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने वाला एक मजबूत दावेदार चाहिए था और, गांगुली और जय शाह की नजर में ये काम द्रविड़ से बेहतर कोई और नहीं कर सकता था। द्रविड़ न्यूजीलैंड सीरीज से टीम इंडिया के कोचिंग की कमान संभाल लेंगे।

