सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन में पीबीएम में भर्ती छाबड़ा को पंजाबी खत्री समाज ने दिया समर्थन

बीकानेर

सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन में पीबीएम में भर्ती छाबड़ा को पंजाबी खत्री समाज ने दिया समर्थन

बीकानेर,दैनिक खबरां। सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती राष्ट्रीय शराबबंदी आंदोलन की अध्यक्षा पूजा भारती छाबडा को पंजाबी खत्री समाज के सदस्यों ने को अपना समर्थन दिया है । छाबड़ा बीकानेर में लगातार 12 वें दिन आमरण अनशन पर बैठी है। पंजाबी अरोड़ा खत्री टीम के सदस्यों ने आज शनिवार को पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती छाबड़ा से मुलाक़ात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

इस दौरान समाज के सदस्यों ने छाबड़ा को आश्वासन दिया कि सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग पर पंजाबी अरोड़ा खत्री समाज उनके साथ है। इस संदर्भ में वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर  सूरतगढ़ को जिला बनाने की अपील करेंगे। छाबड़ा को समर्थन देने वालों में पंजाबी खत्री समाज के सदस्यों में टीम के सदस्य प्रेमप्रकाशखत्री, अरविंद मिड्ढा, जयकिशन गोम्बर, सतीशकुमार खत्री,गोविंद ग्रोवर, राकेश आहुजा ,नरेन्द्र कुमार खत्री सहित कई कार्यकारिणी उपस्थित थे।