परिणाम जारी
PTET 2021 का परिणाम जारी
जयपुर/बीकानेर, @dainikkhabraan। पीटीईटी 2021 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है।
दोपहर एक बजे उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने जयपुर से ही बटन दबा कर परिणाम जारी किया।
प्राचार्य एवम् समन्वयक डॉ. जी.पी.सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर संभाग के सबसे बड़े राजकीय डुंगर महाविद्यालय बीकानेर के जिम्मे 8 सितम्बर को राज्यभर में 5 लाख से स्टूडेंट्स ने PTET दो वर्षीय पाठ्यक्रम सहित बीएससी बी.एड व बीए बी.एड पाठ्यक्रम के लिए एग्जाम दिया था, जिसका परिणाम तैयार आज जारी कर दिया गया है।
जयपुर से विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़ें उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने परिणाम जारी करते हुए बताया कि दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में कला वर्ग में कंचन कंवर और विज्ञान वर्ग में शाहिल खान वहीं वाणिज्य वर्ग में बीकानेर की साक्षी पूरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा चार वर्षीय बीएससी बीएड पाठ्यक्रम में बाड़मेर के नवीन थोरी और विज्ञान वर्ग में बाड़मेर के ही कवरराज चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यहां करें क्लिक
PTET RESULT Link
ptetraj2021.com

