ब्राह्मण महापंचायत को लेकर कोलायत में तैयारियां जोरो पर,18 मार्च की रात्रि को बसों से जयपुर के लिए होंगे रवाना

बीकानेर

ब्राह्मण महापंचायत को लेकर श्रीकोलायत में तैयारियां जोरो पर,18 मार्च की रात्रि को बसों से जयपुर के लिए होंगे रवाना

बीकानेर@दैनिक ख़बरां। आगामी 19 मार्च को जयपुर में प्रस्तावित ब्राह्मण महापंचायत को लेकर श्रीकोलायत में तैयारियां जोरो शोरो से है। जंहा समाज के गणमान्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में बैठके आयोजित कर इस आयोजन को सफल बनाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में आज श्रीकोलायत में होटल श्री लक्ष्मी पैलेस में एक मीटिंग हनुमान प्रसाद सांखी पूर्व अध्यक्ष गौतम समाज सेवा समिति परिमंडल राजस्थान की अध्यक्षता में रखी गई। जिसमे तहसील के समस्त ब्राह्मण समाज से आह्वान किया गया कि 19 मार्च को जयपुर के विद्याधर नगर में आयोजित ब्राह्मण महापंचायत कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सामाजिक एकता संगठनात्मक गतिविधियां एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ रखकर आगे बढ़ते हुए ब्राह्मण समाज अपनी एकता व अखंडता बनाने में आगे आए। इस अवसर पर छः न्याति ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष नरसी पंचारिया ने मीटिंग को सम्बोधित करते हुए कहा कि महापंचायत में जाने के लिए 18 मार्च को रात्रि 9 बजे श्रीकोलायत के झझू चौराहे स्थित होटल श्री लक्ष्मी पैलेस से बसे जयपुर के लिए रवाना होंगी। इस दौरान मीटिंग में झमण लाल पंचारिया (मास्टरजी), भंवर लाल उपाध्याय,भंवर सिंह राजपुरोहित, चैन सिंह राजपुरोहित,अर्जुन सांखी, घनश्याम पंचारिया, जय प्रकाश जाजड़ा, विजय शर्मा, गोरधन सांखी व सभी ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर छः न्याति ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष नरसी पंचारिया ने मीटिंग को सम्बोधित करते हुए कहा कि महापंचायत में जाने के लिए 18 मार्च को रात्रि 9 बजे श्रीकोलायत के झझू चौराहे स्थित होटल श्री लक्ष्मी पैलेस से बसे जयपुर के लिए रवाना होंगी। इस दौरान मीटिंग में झमण लाल पंचारिया (मास्टरजी), भंवर लाल उपाध्याय,भंवर सिंह राजपुरोहित, चैन सिंह राजपुरोहित,अर्जुन सांखी, घनश्याम पंचारिया, जय प्रकाश जाजड़ा, विजय शर्मा, गोरधन सांखी व सभी ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।