कच्चे रास्ते में पुलिस की दबिश, अवैध शराब के 14 कार्टून सहित दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

कच्चे रास्ते में पुलिस की दबिश, अवैध शराब के 14 कार्टून सहित दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर, दैनिक खबरां । श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई में अवैध शराब के 14 कार्टून सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी कृष्ण (31) पुत्र धन्नाराम और भागुराम (27) पुत्र नेमाराम को धीरदेसर से जाने वाले कच्चे रास्ते से पकड़ा है । यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर और एएसपी ग्रामीण कैलाश सिंह सांदू के निर्देशन में की गई है । टीम में सुरेश कुमार सउनि, कांस्टेबल पुनित कुमार,अभिषेक शामिल थे। इस कार्रवाई में विशेष भूमिका कांस्टेबल अशोक कुमार और कृष्ण कुमार नें निभाई।  पुलिस नें अवैध शराब को जब्त कर आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।