‘मन की बात’ बोले पीएम मोदी- आज का दिन हमें बापू की शिक्षाओं की याद दिलाता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 85वें एपिसोड राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि होने के कारण प्रधानमंत्री इस साल का अपना पहला ‘मन की बात’ सुबह 11:30 शुरू किया।
पुण्यतिथि पर बापू को किया नमन
पीएम मोदी ने कहा कि ये 2022 की पहली ‘मन की बात’ है। आज हम फिर ऐसी चर्चाओं को आगे बढ़ाएंगे, जो हमारे देश और देशवासियों की सकारात्मक प्रेरणाओं और सामूहिक प्रयासों से जुड़ी होती हैं। आज हमारे पूज्य बापू महात्मा गांधी की पुण्यतिथि भी है। 30 जनवरी का ये दिन हमें बापू की शिक्षाओं की याद दिलाता है। अभी कुछ दिन पहले हमने गणतंत्र दिवस भी मनाया, दिल्ली में राजपथ पर हमने देश के शौर्य और सामर्थ्य की जो झांकी देखी उसने सबको गर्व और उत्साह से भर दिया है.
शहीदों का योगदान अमर है
पीएम मोदी ने कहा कि सच में ‘अमर जवान ज्योति’ की ही तरह हमारे शहीद, उनकी प्रेरणा और उनके योगदान भी अमर हैं। मैं आप सभी से कहूंगा, जब भी अवसर मिले ‘National War Memorial’ जरूर जाएं। अमृत महोत्सव के इन आयोजनों के बीच देश में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिए गए। हम सबको अपने घरों में इन बच्चों के बारे में जरूर बताना चाहिए। इनसे हमारे बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। उनके भीतर देश का नाम रोशन करने का उत्साह जगेगा।
उत्तराखंड की बसंती देवी और मणिपुर की लौरेम्बम बीनो का किया जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि देश में अभी पद्म सम्मान की भी घोषणा हुई है। पद्म पुरस्कार पाने वाले में कई ऐसे नाम भी हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ये हमारे देश के गुमनाम नायक हैं, जिन्होंने साधारण परिस्थितियों में असाधारण काम किए हैं। जैसे कि उत्तराखंड की बसंती देवी जी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। बसंती देवी ने अपना पूरा जीवन संघर्षों के बीच जीया। इसी तरह मणिपुर की 77 साल की लौरेम्बम बीनो देवी दशकों से मणिपुर की लीबा टेक्सटाइल आर्ट का संरक्षण कर रही हैं। उन्हें भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। मध्य प्रदेश के अर्जुन सिंह को बैगा आदिवासी नृत्य की कला को पहचान दिलाने लिए पद्म सम्मान मिला है।
मासिक रेडियो शो है ‘मन की बात’
मन की बात प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो संबोधन है। प्रत्येक महीने के आखिरी रविवार को इसका प्रसारित किया जाता है। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क और आकाशवाणी समाचार और मोबाइल एप पर भी किया जाता है। कार्यक्रम का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित किया गया था।
राजस्थान पत्रिका
PM Modi said ‘Mann Ki Baat’ – Today reminds us of Bapu’s teachings.
Prime Minister Narendra Modi is addressing the nation today on the 85th episode of his monthly radio program ‘Mann Ki Baat’. Being the death anniversary of Mahatma Gandhi, the Prime Minister started his first ‘Mann Ki Baat’ of this year at 11:30 am.
bowed to Bapu on his death anniversary * PM Modi said that this is the first ‘Mann Ki Baat’ of 2022. Today we will again take forward such discussions, which are related to the positive inspirations and collective efforts of our country and countrymen. Today is also the death anniversary of our revered Bapu Mahatma Gandhi. This day of 30 January reminds us of the teachings of Bapu.
Just a few days back we celebrated Republic Day too, the tableau of the country’s valor and strength we saw at Rajpath in Delhi has filled everyone with pride and enthusiasm. The contribution of martyrs is immortal PM Modi said that like ‘Amar Jawan Jyoti’ our martyrs, their inspiration and their contribution are also immortal.
I would tell all of you, whenever you get an opportunity, definitely visit the ‘National War Memorial’. In the midst of these events of Amrit Mahotsav, many important national awards were also given in the country. We all must tell about these children in our homes. This will inspire our children too. The enthusiasm to illuminate the name of the country will awaken in them.
Referred to Basanti Devi of Uttarakhand and Lorembum Beano of Manipur * PM Modi said that Padma Award has also been announced in the country. There are many such names among the recipients of Padma awards, about which very few people know. These are the unsung heroes of our country, who have done extraordinary things in ordinary circumstances.
For example, Basanti Devi ji of Uttarakhand has been honored with Padma Shri. Basanti Devi lived her entire life in the midst of struggles. Similarly, 77-year-old Lorembam Beino Devi from Manipur has been patronizing the Leeba Textile Art of Manipur for decades. He has also been awarded the Padma Shri. Arjun Singh of Madhya Pradesh has received Padma award for recognizing the art of Baiga tribal dance.
Monthly radio show ‘Mann Ki Baat’ Mann Ki Baat is the monthly radio address of Prime Minister Modi. It is broadcast on the last Sunday of every month. The program is also telecast on the entire network of All India Radio and Doordarshan and AIR News and Mobile App. The first episode of the program was aired on 3 October 2014.

