100 वें जन्मदिन पर अपनी मां हीराबेन से मिले पीएम मोदी , पैर धोकर लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली

100 वें जन्मदिन पर अपनी मां हीराबेन से मिले पीएम मोदी , पैर धोकर लिया आशीर्वाद

दैनिक खबरां नेटवर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज 100 वां जन्मदिन है . पीएम मोदी इस मौके पर उनसे मिलने के लिए अपने भाई पंकज मोदी के आवास पहुंचे और करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद अब वो वहां से निकल गए . जानकारी के मुताबिक , इस अवसर पर वडनगर के हाटकेश्वर मंदिर में भी पूजा का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें पीएम मोदी शामिल होंगे . इसके अलावा पीएम मोदी पावागढ़ में मां काली के मंदिर में ध्वजारोहण भी करेंगे . इस मौके पर गांधीनगर में रायसन पेट्रोल पंप से 60 मीटर सड़क का नाम बदलकर ‘ पूज्य हीरा मार्ग ‘ रखा जाएगा . पूज्य हीरा मार्ग का नामकरण गांधीनगर नगर निगम करेगा . इससे पहले 11 मार्च को पीएम मोदी अपनी मां से अहमदाबाद ( Ahmedabad ) में मिले थे , जब वह गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर थे . पीएम नरेंद्र मोदी कोविड- 19 ( Covid 19 ) महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद अपनी मां से मिले थे . इसके अलावा 18 जून को अपनी वडोदरा यात्रा के दौरान पीएम मोदी लगभग 4 लाख लोगों को संबोधित भी करने वाले हैं , जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे . ये कार्यक्रम सरदार एस्टेट के पास कुष्ठ अस्पताल में होगा .

जून में पीएम का दूसरा गुजरात दौरा इस महीने में पीएम मोदी का ये दूसरा गुजरात ( Gujarat ) दौरा होगा . इससे पहले 10 जून को अपनी पहली यात्रा के दौरान , उन्होंने नवसारी के आदिवासी क्षेत्र में 3,050 करोड़ रुपये की 7 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और क्षेत्र में जलापूर्ति में सुधार के उद्देश्य से 14 से अधिक अन्य परियोजनाओं की • आधारशिला रखी थी . कार्यक्रम को लेकर की गई विशेष तैयारी पीएम मोदी ( PM Modi ) के 18 जून को होने वाले दूसरे दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं . एक आधिकारिक बयान के अनुसार , कार्यक्रम स्थल पर जर्मन तकनीक से बने विशेष गुंबदों सहित विशेष इंतजाम किए गए हैं . सड़कों की कार्पेटिंग , पार्किंग सुविधाएं , लाइटिंग और सहायक सुविधाएं भी लगभग पूरी होने वाली हैं . किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीमों को भी तैनात किया जाएगा .