यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेलवे नें इन चार जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त कोच
दैनिक खबरां,बीकानेर। आगामी त्योहारी सीजन में बढ़ने वाले यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु 4 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार—
1️⃣ बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर (12458/12457)
बीकानेर से 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक तथा दिल्ली सराय से 17 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 2 थर्ड एसी और 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा अस्थाई रूप से बढ़ाया जाएगा।
2️⃣ दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय (22421/22422)
दिल्ली सराय से 16 अक्टूबर से 1 नवंबर तक तथा जोधपुर से 17 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 2 थर्ड एसी और 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा बढ़ाया जाएगा।
3️⃣ लालगढ़-दिल्ली सराय-लालगढ़ (22471/22472)
लालगढ़ से 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक तथा दिल्ली सराय से 17 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा बढ़ाया जाएगा।

