केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के जन्मदिवस पर एड.अशोक प्रजापत के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने दिल्ली निवास पर दी शुभकामनाएं

बीकानेर राजनीति राजस्थान

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के जन्मदिवस पर एड.अशोक प्रजापत के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने दिल्ली निवास पर दी शुभकामनाएं


बीकानेर/दिल्ली, दैनिक खबरां। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत के नेतृत्व में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर सभी ने मंत्री मेघवाल के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की।
एडवोकेट अशोक प्रजापत ने कहा कि अर्जुन राम मेघवाल का जीवन संघर्ष, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का जीवंत उदाहरण है। एक साधारण परिवार से निकलकर देश के केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री के पद तक पहुंचना करोड़ों युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि मेघवाल न केवल एक कुशल प्रशासक और राजनीतिज्ञ हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों के सच्चे संवाहक भी हैं। संसद में उनके प्रभावी विधायी योगदान और आमजन के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण ने उन्हें जनप्रिय नेता के रूप में स्थापित किया है। ‘साइकिल वाले मंत्री’ के रूप में उनकी पहचान उनके सरल स्वभाव और जमीनी जुड़ाव को दर्शाती है।
जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए अंत्योदय के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्यों एवं वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से उनका जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी पाना देवी, पुत्र एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रवि मेघवाल, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, पूर्व महामंत्री अनिल शुक्ला, संजय रामावत, चंद्रप्रकाश मेघवाल, एडवोकेट मुकेश गोदारा, राजेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।