राशिफल: शनिवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी और शनिदेव की कृपा, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, पढ़ें 25 दिसंबर का राशिफल…..

राशिफल

बीकानेर, @दैनिक खबरां।

शनिवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी और शनिदेव की कृपा, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, पढ़ें 25 दिसंबर का राशिफल

पंचांग के अनुसार आज 25 दिसंबर 2021 शनिवार को पौष मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी की तिथि है। आज शनिवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र है। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा है। आज का दिन आपके लिए धन, सेहत, शिक्षा आदि के मामले में कैसा रहेगा, जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्‍टमय हो सकता है। भाइयों से मनमुटाव रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं।

वृष राशि- धैर्यशीलता में कमी आएगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। भौतिक सुख में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। सन्तान के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अचानक धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कोई रुका हुआ धन मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आय में कमी रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

तुला राशि- मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- नौकरी में किसी मित्र के सहयोग से तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन हो सकता है। आत्मविश्‍वास में कमी आएगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में किसी दूसरे स्‍थान पर जाना हो सकता है। क्षणे रुष्‍टा-क्षणे तुष्‍टा के भाव मन में रहेंगे।

धनु राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र से परिश्रम अधिक रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे।

मकर राशि- पिता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबार में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुचि रहेगी। तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि- पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। भवन की साजसज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

On Saturday, the blessings of Hanuman ji and Shani Dev will rain on these zodiac signs, luck will shine like the sun, read the horoscope of December 25

On Saturday, the blessings of Hanuman ji and Shani Dev will rain on these zodiac signs, luck will shine like the sun, read the horoscope of December 25

According to the Panchang, today 25 December 2021 is the date of Shashti of Krishna Paksha of Paush month on Saturday. Today Saturday is Poorva Phalguni Nakshatra. On this day Moon is transiting in Leo. Know how today’s day will be for you in terms of money, health, education etc., know today’s horoscope.

Aries – The mind will be happy. You will be busy in intellectual work. Business will increase. You can get the help of a friend. Income will increase. Living conditions can be painful. There will be estrangement with brothers. be in good shape. There are chances of getting money from mother.

Taurus – Patience will decrease. There may be difficulties in business. Be alert. Living will be chaotic. Spouse will get support. Income will increase. You can get good news from children. You can get the support of parents. There will be an increase in material happiness.

Gemini – The mind will be troubled. Be self-reliant. Keep your emotions under control. Take care of the health of the child. Expenses on vehicle maintenance may increase. Family will get support. There will be favorable conditions in the workplace. Employment opportunities can be found with the help of a friend.

Cancer – Be self-restrained. Avoid anger. Focus on academic work. Expenses on the maintenance of property may increase. Focus on business. Difficulties may arise. Expenses will be high. Will be interested in reading. There will be irritability in nature. Suddenly there are chances of getting money.

Leo – Moments of anger can be the mood of the moment. There are chances of advancement in the job. Income will increase. Yogas for foreign travel are also being made. You can get good news from children. One can get stuck money. You will get success in academic work. The trend towards religious music will increase.

Virgo – Confidence will be full. A trip to a religious place with family can be planned. Work will be more. Spouse will get support. There will be a decrease in income. You will be full of confidence. There will be an increase in child happiness. Try to stay away from unnecessary controversies.

Libra – Avoid the influence of negativity in the mind. Business will increase. Work will be more. Take care of your father’s health. An elderly family member may have health problems. Expenses will be high. You may meet some old friends. There are chances of traveling abroad for higher education.

Scorpio Horoscope – Opportunities for progress can be found in the job with the help of a friend. Workload will increase. There may be a change of location. Confidence will decrease. Be cautious about your health. Family will get support. You may have to move to another place in the job. Moments of anger and feelings of dissatisfaction will remain in the mind.

Sagittarius – Be self-restrained. Avoid unnecessary fights and disputes. You can get in touch with an old friend again. Be aware of the health of the child. There will be feelings of despair and dissatisfaction in the mind. The father may have health problems. Work will be more than work. There will be disturbances in everyday activities.

Capricorn – Will get the support of father. There is a possibility of change in job. Family problems can trouble you. There are chances of sudden monetary gains in business. There will be peace of mind. Be patient in conversation. There will be interest in art and music. Yogas of progress are being made.

Aquarius – Interest in reading and reading may increase. Try to have patience. Officers will get support in the job, but there may also be a change of place. Business conditions will improve. Interest in religious activities will increase. There will be pleasant results of academic and research work. There will be an increase in child happiness.

Pisces – The mind can be troubled. Focus on academic work. Building happiness can increase. Expenses on building decorations may increase. Sources of income may develop. Family problems can trouble you. Business conditions will improve. There will be a lot of hard work.