पुलिस कार्रवाई
पड़ोसी युवक ने की महिला से छेड़छाड़: अपार्टमेंट में अकेला पाकर पकड़ा, धक्का देकर दूर करने पर पीटा….
पड़ोसी युवक ने की महिला से छेड़छाड़
अपार्टमेंट में अकेला पाकर पकड़ा
धक्का देकर दूर करने पर पीटा
जयपुर, @Dainikkhabraan। जयपुर के एक अपार्टमेंट में पड़ोसी युवक के महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर गुस्साए युवक ने महिला की पिटाई भी कर दी। करणी विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई मंजू कर रही है। पुलिस ने बताया कि करणी विहार निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शिकायत में बताया कि वह और आरोपी युवक एक ही अपार्टमेंट में बने फ्लैट्स में रहते है। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे वह पानी की मोटर चलाने गई। अकेला पाकर आरोपी पड़ोसी युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। वहां से जाने लगी तो मोटर बंद कर दी।
छेड़छाड़ कर जगह-जगह शरीर पर हाथ लगाने पर धक्का देकर दूर किया। विरोध से गुस्से में आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक पिछले तीन साल से उसे परेशान कर रहा है।
अपार्टमेंट में अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। परेशान होकर पीड़िता ने आपबीती अपने परिवारवालों को सुनाई। जिसके बाद करणी विहार थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

