पड़ोसी ने मदद के बहाने नजदीकी बढ़ाकर महिला से रेप, विरोध करने पर किया शादी का वादा
जयपुर। जयपुर में पड़ोसी युवक के महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। मदद के बहाने नजदीकी बढ़ाकर आरोपी पड़ोसी ने उसके साथ रेप किया। शादी करने का झांसा देकर 4 साल तक देहशोषण करता रहा। चित्रकूट थाने में पीड़िता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (चित्रकूट) कविता शर्मा कर रही है।
पुलिस ने बताया- चित्रकूट नगर निवासी 28 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पति से झगड़े के चलते वह अपने पीहर में रह रही है। आरोप है कि पड़ोसी होने के कारण आरोपी को पति से झगड़े के बारे में पता था। पति से तलाक कराकर मदद के बहाने वह उससे बातचीत करने लगा। दिसम्बर-2018 में परिजनों से आपसी समझाइस कर पति से तलाक करवा दिया।
तलाक कराने के बाद शादी करने का वादा कर उसके साथ रेप किया। उसके अश्लील वीडियो भी मोबाइल में बना लिए। शादी करने का झांसा देकर देहशोषण करता रहा। तीन बार प्रेग्नेंट होने के दौरान दवाई देकर ऑबोशन भी करवाया। अप्रैल-2023 में शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी पड़ोसी ने बाल पकड़कर लात-घूंसो से उसके साथ मारपीट की। उसे बर्बाद कर जान से मारने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

