दीपावली पर नयाशहर पुलिस एक्शन मोड में,थानाधिकारी कविता पुनिया की अगुवाई में निकला फ्लैग मार्च,देखें वीडियो

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

दीपावली पर नयाशहर पुलिस एक्शन मोड में,थानाधिकारी कविता पुनिया की अगुवाई में निकला फ्लैग मार्च,देखें वीडियो

दैनिक खबरां,बीकानेर। दीपावली त्यौहार को लेकर नयाशहर पुलिस ने शुक्रवार को शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक पैदल मार्च निकाला। थानाधिकारी कविता पुनिया के नेतृत्व में निकले इस फ्लैग मार्च में सैकड़ों पुलिसकर्मी शामिल हुए।

नयाशहर पुलिस का पैदल मार्च नथुसर बास, भाटों का बास, गोकुल सर्कल, नथूसर गेट, बेनिसर बारी, विश्वकर्मा गेट, बेसिक कॉलेज, वाल्मीकि चौराहा सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुज़रा। पुलिस जवानों ने आमजन के बीच जाकर सुरक्षा का संदेश दिया और लोगों से शांति व सद्भाव के साथ दीपावली मनाने की अपील की।

थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि एसपी कावेन्द्र सागर के दिशा-निर्देशन में नयाशहर पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पुलिस जवानों को मुस्तैद किया गया है, वहीं रात्रिकालीन गश्त को भी और अधिक सख्त किया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो। उन्होंने कहा कि “शहरवासियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। दीपावली खुशियों का त्यौहार है, इसे हर कोई निर्भय होकर मना सके, इसके लिए पुलिस हर वक्त तैयार है।”