एक दिन पूर्व चोरी हुई बाईक के बदले नयाशहर पुलिस ने ढूंढ़ डाली पांच मोटरसाईकिल, दो चोरों को पकड़ा,खुलेंगे कई चोरियों के राज..

बीकानेर बीकानेर पुलिस

एक दिन पूर्व चोरी हुई बाईक के बदले नयाशहर पुलिस ने ढूंढ़ डाली पांच मोटरसाईकिल, दो चोरों को पकड़ा,खुलेंगे कई चोरियों के राज..


दैनिक खबरां,बीकानेर। नयाशहर थाना इलाके में लगातार हो रही बाईक चोरी की वारदातों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जंहा एसपी के दिशानिर्देशन में नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी मय टीम ने दो बाईक चोरों सहित पांच मोटरसाईकिल बरामद की है। पकड़े गए शातिर चोर आदतन है। इनकी पहचान प्रकाश नायक पुत्र शंकरराम जाति नायक उम्र 24 साल निवासी चाण्डासर व उसका साथी बाबूलाल पंचारिया पुत्र नेमीचन्द पंचारिया उम्र 23 साल निवासी कुम्हारो का मोहल्ला फोर्ट रोड़ गजनेर के रूप में हुई है।

नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि बुधवार को कोठरी हॉस्पिटल के आगे से कोई अज्ञात चोर बाईक चुरा ले गया। इस संबंध में परिवादी राजकुमार ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी को दिखाने कोठारी अस्पताल गया। और वापिस आकर देखा तो उसकी मोटरसाईकिल एचएफ डिलक्स रेड ब्लेक नम्बर आरजे 07 सीएस 8464 को किसी व्यक्ति ने चोरी कर ली। परिवादी की रिपोर्ट पर जांच सुरेश कुमार यादव सउनि को सोंपी गई।

इस तरह चोरों तक पहुंची पुलिस
एसपी के दिशानिर्देशन में सीओ सिटी श्रवनदास संत के निकट सुपरविजन में नयाशहर एसएचओ विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटैज, तकनिकी साक्ष्यों का संकलन एवं आसूचना संकलन कर वाहन चोरी की वारदात करने वाले व्यक्तियो को चिन्हित किया गया । और लगातार इनकी निगरानी रखी गई और पुष्टि होते ही दोनों शातिर चोरो को पुलिस टीम ने दबोच लिया जिसके बाद इन्हे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार शातिर आरोपी प्रकाश नायक के खिलाफ पूर्व में चोरी व नकबजनी के कुल 5 प्रकरण दर्ज है। पुलिस आरोपी चोरो से पूछताछ कर रही है, जंहा इस पूछताछ में कई चोरियों के राज खुल सकते है।

ऐसे देते है वारदात को अंजाम
पुलिस गिरफ्त में चोरों ने बताया कि जहां पर अधिक मोटरसाईकिल खड़ी रहती है, वंहा पर रैकी की जाती है,तथा मोटरसाईकिल खड़ा करने वाला व्यक्ति मोटरसाईकिल से दुर होते ही गिरोह का एक साथी उस व्य़क्ति की वॉच करता है और दुसरा साथी मोटरसाईकिल का प्लग निकालकर या मास्टर चाबी लगाकर स्टार्ट कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है। चोरी के बाद ऐशो आराम और नशा करने के लिए मोटरसाईकिलो को ग्रामीण ईलाको में ले जाकर बेच देते है।  
     

बरामद मोटरसाईकिले