
साइबर ठगों पर नाल पुलिस की करारी चोट, एसएचओ विकास बिश्नोई मय टीम ने उड़ाया गिरोह का सिंडीकेट,12 एटीएम, लाखों नकदी सहित चार शातिर ठग गिरफ्तार
दैनिक खबरां, बीकानेर(नारायण उपाध्याय)। बदलते युग के साथ जिले में बीते काफी समय से क्राइम का ट्रेंड भी अब चेंज हो चुका है। पहले जंहा अपराध प्रवति के लोग डोडा,अफीम व पोस्त के जरिए अपनी काली दुनियां चलाते थे, लेकिन अब इन शातिर अपराधियों नें साईबर की दुनियां की तरफ अपने कदम बढ़ा लिए है जंहा कोई शोशल मिडिया का सहारा लेकर कोई फिरौती मांगता है तो कोई साईबर फ्रॉड के जरिए काली कमाई करने में जुटा हुआ है। बीकानेर में बढ़ते अपराधियों के इस नए पैंतरे को जिले के नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व वाली टीम नें रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नेस्तनाबूत किया है। इस कार्रवाई में साइबर फ्रॉड गिरोह के सिंडीकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 एटीएम कार्ड, 20 पासबुक व चैक तथा एक लाख पच्चीस हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा उपयोग में ली गई तीन गाड़ियां भी पुलिस ने जब्त की हैं। यह कार्रवाई आईजी हेमंत शर्मा व पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई मय टीम नें अंजाम दिया है।
यह है पूरा मामला..
दरअसल,मामले की शुरुआत तब हुई जब आर.आर. पैट्रोलियम पेट्रोल पंप के मैनेजर जयनारायण पुत्र रणछोड़राम ने नाल थाने में रिपोर्ट दी कि उनके पंप पर कार्यरत देवीलाल व उसके साथियों ने धोखाधड़ी कर पेट्रोल पंप की आईडी का दुरुपयोग करते हुए फ्रॉड की राशि उनके खाते में डाल दी। रिपोर्ट मिलते ही थानाधिकारी विकास विश्नोई ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्परता से जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के लिए एक विशेष टीम गठित की। विकास विश्नोई के कुशल नेतृत्व और सटीक रणनीति के चलते पुलिस ने साइबर फ्रॉड में लिप्त पांच युवकों देवीलाल, रमेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, पिन्टू और सचिन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे अन्य पेट्रोल पंपों पर भी इसी प्रकार की धोखाधड़ी कर चुके हैं। नाल थाना पुलिस ने तत्परता और तकनीकी दक्षता से कार्रवाई कर न केवल फ्रॉड गिरोह को बेनकाब किया बल्कि जिले में साइबर अपराधियों के लिए कड़ा संदेश भी दिया कि कानून के शिकंजे से कोई नहीं बच सकता। वंही इस कार्रवाई से नाल थाना पुलिस की साख और आमजन का भरोसा दोनों ही मजबूत हुए हैं।
विकास बिश्नोई का नाम जेहन में आते ही रूह कांप उठती है अपराधियों की
थानाधिकारी विकास विश्नोई का नाम जिले के चुनिंदा पुलिस अफसरों में गिना जाता है। कोलायत और पांचू थानें में पोस्टिंग के दौरान इन्होने अवैध नशे के खिलाफ जमकर ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम देकर नशे को जड़ से उखाड़ने का सराहनीय काम किया था, जिसके बाद इन थाना क्षेत्र से नशे का अवैध धंधा गायब सा हो गया था। इसी बदौलत विकास बिश्नोई जिले के कप्तान के पसंदीदा और भरोसेमंद रहें है। इस बार उन्हें बॉर्डर एरिया से सटे संवेदनशील नाल थाने की कमान सोंपी गई। जिसके बाद इन्होने कई बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। रविवार को साइबर फ्रॉड गिरोह के सिंडीकेट के भंडाफोड़ की कार्रवाई में मिली सफलता को बीकानेर पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। विश्नोई की नेतृत्व क्षमता, तीव्र कार्रवाई और अपराध नियंत्रण के प्रति समर्पण ने उन्हें जनता के बीच एक कर्मठ, ईमानदार और जुझारू पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित किया है।


