पांच बच्चों की मां कमरे में फांसी का फंदा लगाकर दी जान, पति बाहर आंगन में सुस्ता रहा….

डूंगरपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

पांच बच्चों की मां कमरे में फांसी का फंदा लगाकर दी जान, पति बाहर आंगन में सुस्ता रहा….

महिला ने फांसी लगाई

पुलिस कार्रवाई

आत्महत्या

पांच बच्चों की मां ने की आत्महत्या

डूंगरपुर, @Dainikkhabraan। राजस्थान के डुंगरपुर जिले में पांच बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलती मिली। इस दौरान पति घर के बाहर आंगन में बैठा था और उसके बच्चे पड़ोस में शादी में गए हुए थे।

युवक जब पानी लेने के लिए अंदर गया तो पत्नी को फंदे पर झूलता पाया। जिसके बाद उसने तुरंत शोर मचाया और गांव वालों को इकट्ठा कर लिया। जब तक महिला को फंदे से उतारा गया तो महिला की मौत हो चुकी थी। इशके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जहां आज पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी देते हुए बिछीवाड़ा थाने के थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि अर्जुन परमार ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं, जिसमें 2 बेटे और 3 बेटियां हैं। गुरुवार शाम के समय सभी बच्चे गांव में एक शादी समारोह में गए थे। वह घर के आंगन में बैठा हुआ था। घर के अंदर पत्नी कोकिला थी। कुछ देर बाद जब वह पानी पीने के लिए घर के अंदर गया तो पत्नी को फंदे पर लटका देखकर चौंक गया। उसकी आवाज सुनकर आसपास गांव के लोग दौड़कर आ गए। वहीं, लोगों ने कोकिला को फंदे से उतारकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

जिसके बाद कोकिला के पति अर्जुन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर बिछीवाड़ा थाने की रतनपुर पुलिस चौकी के प्रभारी हेड कॉन्स्टेबल सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

बिछीवाडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर कोकिला की मौत के बाद उसके 5 बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया हैं।