विधायक भाटी नें कपिल मुनि मेले की तैयारियों की समीक्षा;मेले को दिव्य-भव्य स्वरूप में आयोजित करने के लिए दिए निर्देश

कोलायत बीकानेर

विधायक भाटी नें कपिल मुनि मेले की तैयारियों की समीक्षा;मेले को दिव्य-भव्य स्वरूप में आयोजित करने के लिए दिए निर्देश

बीकानेर, दैनिक खबरां। श्रीकोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कपिल मुनि मंदिर परिसर में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी श्री कपिल मुनि मेले की तैयारियों की समीक्षा की। विधायक ने निर्देश दिए कि मेले को दिव्य-भव्य स्वरूप में आयोजित करने के लिए मंदिर परिसर और बाजार क्षेत्र में स्वच्छता एवं सौन्दर्यकरण कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किए जाएं।

गांधी जयंती पर श्रमदान

गांधी जयंती के अवसर पर विधायक भाटी ने कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ कोलायत सरोवर व मंदिर परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

स्थाई विद्युत पोल और सौन्दर्यकरण पर जोर

विधायक ने बताया कि इस वर्ष मेले में स्व. हन्नी बन्ना सर्किल झझू चौराह से कपिल मुनि मंदिर परिसर तक मुख्य मार्ग पर स्थाई विद्युत पोल लगाए जाएंगे। इसके अलावा मंदिर परिसर का सौन्दर्यकरण, घाटों की सफाई, सड़क व्यवस्था सुधार और बाजार से मंदिर तक सजावट के कार्य भी होंगे। उन्होंने विभागों को समय पर कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

अधिकारियों व गणमान्यों की रही उपस्थिति

बैठक में कोलायत एसडीएम राजेश नायक, बीडीओ वीरपाल, तहसीलदार पूनम कंवर, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन मनोज दुबे, एईएन हेमंत सीलू, पीएचडी जयपाल प्रजापत, बिजली विभाग से मनमोहन सिंह व संजय भदौरिया सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व प्रधान जयवीर सिंह, नेमीचंद पंचारिया, नारायण सिंह हंदा, मंगेज सिंह, प्रभात सिंह खिंदासर, नरेंद्र सिंह हंदा, पिंकू माली, बजरंग पंवार, गणेशमल पंचारिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।