बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, लाखों रुपए से भरा एटीएम उखाड़ कर हुए फरार,पुलिस ने जिले भर में करवाई नाकाबंदी
बीकानेर। बीकानेर में बदमाशों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे है । देर रात को जिले के नोखा थाना क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने एटीएम को उखाड़ा और उसे लेकर फरार हो गये। मिली जानकारी के अनुसार जिले के नोखा तहसील के अंबेडकर सक्रिल पर लगा एटीएम देर रात तीन बजे बोलेरों कैम्पर चालक सवार लूटेरों ने एटीएम को उखाड़ कर ले गये।
बैंक के अधिकारियों ने बताया कि एटीएम लाखों रुपये से भरा हुआ था जिसकी गणना की जा रही है। घटना की सूचना मिलता ही पुलिस ने पूरे जिले के नाकेबंदी करवाई और सीसीटीवी फूटेज भी पुलिस खंगाल रही है। नोखा सीआई ईश्वर प्रसाद ने बताया कि टीम संदिग्धों को ट्रेस करने में जुट गई है।

