अमूल और मदर डेयरी के दूध 2 रु . महंगे : नए दाम कल से ही लागू ,मार्च से अब तक 4 रुपए प्रति लीटर का इजाफा

जयपुर

अमूल और मदर डेयरी के दूध 2 रु . महंगे : नए दाम कल से ही लागू ,मार्च से अब तक 4 रुपए प्रति लीटर का इजाफा

बीकानेर@दैनिक खबरां। अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है । नई दरें 17 अगस्त से लागू होंगी । इससे पहले मार्च में कीमतें बढ़ाई गईं थीं । 500 मिली अमूल गोल्ड की कीमत 31 रुपए और अमूल शक्ति की कीमत 28 रुपए होगी । मदर डेयरी के भी फुल क्रीम दूध की कीमत बुधवार से 59 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 61 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी ।

अमूल ने कीमतों में बढ़ोतरी का कारण ऑपरेशन कॉस्ट और मिल्क प्रोडक्शन में कॉस्ट में बढ़ोतरी को बताया है । पिछले साल की तुलना में पशु के चारे की कीमत लगभग 20 % बढ़ी है । इनपुट कॉस्ट और पशु आहार में इजाफे को देखते हुए अमूल फेडरेशन से जुड़ी दुग्ध संघों ने भी पिछले साल की तुलना में किसानों के दूध खरीद मूल्य में 8-9 % की बढ़ोतरी की है ।

अपनी पॉलिसी के तहत अमूल कंपनी मिल्क प्रोड्यूसर्स को ग्राहकों से मिलने वाले हर 1 रुपए में से 80 पैसे पेमेंट करता है । प्राइस इंप्रूवमेंट से मिल्क प्रोड्यूसर्स को मदद मिलेगी और उन्हें अधिक दूध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा । इस इजाफे के साथ दूध की कीमतें मार्च से लेकर अब तक 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं ।

मार्च में बढ़ी थीं कीमतें अमूल 1 मार्च को अमूल और मदर डेयरी दोनों ने दूध की कीमतों में इजाफा किया था । अभी गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपए प्रति 500 ml , अमूल ताजा 24 रुपए प्रति 500 ml , और अमूल शक्ति 27 रुपए प्रति 500 ml में मिल रहा है । वहीं कल से 2 रुपए प्रति लीटर महंगा मिलेगा । 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी MRP में 4 % की बढ़ोतरी के बराबर है ।

मदर डेयरी के भी फुल क्रीम दूध की कीमत बुधवार से 59 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 61 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी । टोंड दूध की कीमत बढ़कर 51 रुपए और डबल टोंड दूध की कीमत 45 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी । गाय के दूध की कीमत 53 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है ।

मदर डेयरी ने भी मार्च में बढ़ाई थी कीमत मदर डेयरी दिल्ली – एनसीआर मार्केट में लीडिंग मिल्क सप्लायर में से एक है और प्रति दिन 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध पॉली पैक और वेंडिंग मशीनों के माध्यम से बेचती है । वहीं अमूल भी देश का लीडिंग ब्रांड है । भारत की सबसे बड़ी FMCG कंपनी के मालिक लाखों किसान हैं । गुजरात के दो गांवों से 75 साल पहले 247 लीटर दूध से शुरू हुआ सफर आज 260 लाख लीटर पर पहुंच गया है ।