बीकानेर में हुई बड़ी चोरी: ताला तोड़कर उड़ाए सोने-चांदी के गहने और 1.80 लाख नकद

देशनोक बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर में हुई बड़ी चोरी: ताला तोड़कर उड़ाए सोने-चांदी के गहने और 1.80 लाख नकद

दैनिक खबरां,बीकानेर। जिले में चोरों नें आमजन की नींद उड़ा रखी है। जंहा शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में चोरों की दहशत लगातार जारी है। इसी क्रम में नाल थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी होने की वारदात सामने आई है। इस संबंध में नाल थाने में दो अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

चोरी की यह वारदात करमीसर में आदर्श कॉलोनी में  राधाकिशन सोनी पुत्र हुकमाराम सोनी के मकान पर हुई जंहा दो अज्ञात चोरों ने रात के समय घर का ताला तोड़ दिया और मकान से सोने-चांदी के आभूषण और करीब 1 लाख 80 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। घटना के समय परिवादी मकान पर मौजूद नहीं था। सुबह ताला टूटा मिलने पर चोरी का खुलासा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर मामला दर्ज किया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।