पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 142 एएसपी के हुए ट्रांसफर, बीकानेर में भी हुआ बड़ा बदलाव, देखें सूची..
दैनिक खबरां, बीकानेर। राज्य सरकार ने शनिवार देर रात पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 142 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) के तबादले एवं नए पदस्थापन के आदेश जारी किए। गृह (ग्रुप-1) विभाग की ओर से जारी इस सूची में विभिन्न ज़िलों, रेंजों, बटालियनों एवं विशेष शाखाओं में बड़े स्तर पर पुनर्स्थापन किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सूची के अनुसार कई जिलों में नए एएसपी तैनात किए गए हैं, वहीं कई अधिकारियों को विशेष शाखाओं, रिज़र्व लाइन, प्रशिक्षण अकादमी, महिला अत्याचार अनुसंधान सेल, एसओजी, एटीएस, साइबर क्राइम एवं नियंत्रण कक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है। बीकानेर में भी इस ट्रांसफर सूची में कई फेरबदल हुए है। आदेशों के अनुसार महेन्द्र सिंह राजवी को एटीएस से डिप्टी कमांडेंट तृतीय बटालियन बीकानेर, सुरेन्द्र कुमार प्रजापत को अनूपगढ़ से बीकानेर एटीएस, रामप्रताप को पदोन्नति के बाद बीकानेर सीआईडी एसएसबी जोन, गंगाशहर सीओ पार्थ शर्मा को जयपुर पुलिस आयुक्तालय, खान मोहम्मद को साइबर क्राइम बीकानेर से अभय कमांड सेंटर अजमेर, ममता सारस्वत को पुलिस अकादमी से पुलिस परामर्श व सहायता केंद्र बीकानेर, किरण को डिप्टी कमांडेंट तीसरी बटालियन बीकानेर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान सेल बीकानेर, भंवरलाल को रायसिंहनगर से लीव रिजर्व बीकानेर, बनवारी लाल मीणा को सालूबर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर और कैलाश सांदू को बीकानेर से अजमेर स्थानांतरित किया गया है। देखें सूची..










