देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फ़्लैट में जुआ खेलते छह जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, अफ़ीम भी बरामद
दैनिक खबरां,बीकानेर। दीपावली से पहले जुआरियों पर शिकंजा कसते हुए गंगाशहर थाना पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मंगलम सिटी के फ़्लैट नंबर 742 में दबिश देकर जुआ खेल रहे छह जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा।bथानाधिकारी मोनिका के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचते ही जुआरी मौके पर ताश के पत्तों से रुपये का दांव लगाते हुए पाए गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से ₹43,000 नगद राशि बरामद की। वहीं, एक जुआरी ओमप्रकाश लखारा के कब्जे से 71 ग्राम अफ़ीम भी मिली।
पुलिस ने ओमप्रकाश लखारा व अन्य पांच जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। वहीं, अफ़ीम बरामदगी के मामले में ओमप्रकाश लखारा के खिलाफ NDPS Act की धारा में अलग से मामला दर्ज किया गया है।
थानाधिकारी मोनिका ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो शहरभर में जुआरियों, सटोरियों और अवैध नशे के कारोबार पर BNS के नवीनतम प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई करेंगी।


