रसोई का बजट बिगड़ा: घरेलु गैस सिलेंडरों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी,नई दरें आज से लागू..
14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी
बीकानेर में अब 1066 ₹ में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर मिली जानकारी के मुताबिक 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत अब 1003 रुपये से बढ़कर 1053 रुपये हो गई है.
14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की नई कीमतें 6 जुलाई से लागू हो गई हैं. यानी अगर आप आज अपने लिए गैस सिलेंडर बुक करते हैं तो आपको अब 1003 रुपये के बजाय 1053 रुपये चुकाने होंगे।
देश के महानगरों में LPG Cylinder के ताजा दाम
14.2 किलो वाले LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में आज यानी 6 जुलाई, 2022 को हुई इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसके दाम 1053, कोलकाता में 1079, मुंबई में 1052.50 और चेन्नई में 1068.50 रुपये हो गई हैं। बीकानेर में अब 1066 ₹ में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर

