सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के निधन पर खारा उद्योग संघ ने प्रकट किया गहरा दुःख
बीकानेर@दैनिक ख़बरां। बीछवाल थाना क्षेत्र में खारा के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उद्यमी चिरंजीलाल अग्रवाल व उनके पुत्र राजेंद्र अग्रवाल के निधन पर खारा ग्रोथ सेंटर उद्योग संघ ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। संघ के अध्यक्ष परविंद्र सिंह ने कहा कि पिता व पुत्र के एक साथ अकस्मात निधन से संघ का हर एक सदस्य गम में डूबा हुआ है। संघ के सचिव प्रकाश सोनावत ने कहा कि ज़ब उन्हें यह दुःखद सामाचार प्राप्त हुआ तो एक बारगी मानो पैरो से जमीं खिसक गई। सोनावत ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि खारा उद्योग संघ के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई करना असंभव है। संघ के कोषाध्यक्ष गौरव खत्री ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम इस दुःख की घड़ी में परिजनों के साथ है और ईश्वर से प्रार्थना करते है कि उन्हें यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
..
…

