ITI स्टूडेंट से रेप
यूड वीडियो बनाया
ब्लैकमेल कर दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डाला,
5 लाख भी मांगे
ITI स्टूडेंट से रेप, न्यूड वीडियो बनाया : ब्लैकमेल कर दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डाला, 5 लाख भी मांगे
डूंगरपुर, @Dainikkhabraan। डूंगरपुर में 30 साल की ITI स्टूडेंट से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आराेप है कि युवक ने युवती को धमकी देकर दोस्तों से भी संबंध बनाने का दबाव डाला। मामला कोतवाली थाना इलाके का है। कोतवाली थाने के ASI देवेंद्र सिंह ने बताया कि वरदा इलाके में रहने वाली युवती 20 जनवरी को डूंगरपुर ITI में अपनी मार्कशीट लेने आई थी।
युवती को वहां हरीश अहारी (30) निवासी गैमरिया देवला मिला। युवती उसे पहले से जानती थी। आरोप है कि युवक युवती को जबर्दस्ती पकड़कर टेंपो में ले गया। सूनसान जगह ले जाकर उससे रेप किया। युवक ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा।
आरोपी ने युवती से कई बार रेप किया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि हरीश ने उस पर दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने गुरुवार को युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
आरोपी ने 5 लाख रुपए मांगे
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हरीश ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की मांग की। आरोपी को 5 लाख रुपए नहीं दिए तो उसने अश्लील वीडियो कुछ लोगों को मोबाइल पर भेज दिए।
आरोपी को पहले से जानती थी पीड़िता
ASI देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता स्टूडेंट की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ASI ने बताया कि पीड़िता युवक को पहले से जानती थी।

