IPL – 2021 फेज -2 में आज राजस्थान रॉयल्स ( RR ) और पंजाब किंग्स ( PBKS ) के बीच मैच खेला गया था । मैच की शुरुआत पंजाब के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के साथ हुई । RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए । पंजाब के सामने मैच जीतने के लिए 186 रनों का टारगेट था और टीम को जीत का दावेदार माना जा रहा था । लेकिन RR के युवा तेज गंदबाज कार्तिक त्यागी ने अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी मैच की तस्वीर को ही बदलकर रख दिया । राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच 2 रन से जीता।


