कटाई के बाद बारिश से फसल खराब होने पर मिलेगा बीमा, 72 घंटे में देनी होगी सूचना

मौसम राजस्थान

कटाई के बाद बारिश से फसल खराब होने पर मिलेगा बीमा, 72 घंटे में देनी होगी सूचना

दैनिक खबरां। खेत में सुखाने के लिए रखी फसल अगर असामयिक बारिश से खराब होती है तो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत किसानों को नुकसान की भरपाई मिल सकेगी। प्रभावित बीमित फसल के किसान को 72 घंटे के भीतर फसल खराब होने की सूचना कृषि विभाग को देना अनिवार्य है। कृषि विभाग ने अधिकारियों और बीमा कंपनियों को तुरंत फील्ड में जाकर फसल खराबी का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

कृषि विभाग के सचिव राजन विशाल ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत, कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी फसल को असामयिक वर्षा से नुकसान होने पर 14 दिन की अवधि में व्यक्तिगत बीमा कवर उपलब्ध है। प्रभावित किसान को नुकसान की जानकारी 72 घंटे के भीतर कृषि रक्षक पोर्टल पर दर्ज करानी होगी। साथ ही, जिले में कार्यरत बीमा कंपनी को भी तुरंत इसकी सूचना देना जरूरी है।