बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां
बीकानेर। अवैध रॉयल्टी वसूली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने और अभद्रता करने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर थाने के बाहर की है। इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार आज दिन में एक पीडि़त परिवार अवैध रॉयल्टी को लेकर मौका मुआयना करवाया। जिसके बाद कुछ लोगों ने अवैध रॉयल्टी को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस टीम ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसके कई लोगों को चोटें आयी है। जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गजनेर थाने का घेराव किया।
इस सम्बंध में आरएलपी नेता विजयपाल बेनीवाल ने बताया कि अवैध रॉयल्टी के खिलाफ हमारा प्रदर्शन जारी है। हमारी मांगे है कि पकड़े गए एक ही परिवार के लोगों को रिहा किया जावे, गजेनर थानाधिकारी को हटाया जावे और तानाशाह सरकार द्वारा की जा रही अवैध रॉयल्टी पूरी तरीके से बंद हो। इस सम्बंध में आरएलपी से जुड़े कालु सियाग ने बताया कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर उन्हें ही बैरक में बिठा दिया गया है। जो कि सरासर अन्याय है। लाठीचार्ज की घटना के बाद से ही गजनेर थाने के बाहर भारी संख्या में लोग मौजूद है और पकड़े गए लोगों की रिहाई की मांग की जा रही है।

