बीकानेर@दैनिक खबरां। श्रीडूंगरगढ़ में नाबालिग छात्रा ओर शिक्षिका के मामलों को लेकर एक बार फिर आमजन को प्रशासन आमने-सामने आ गए है। बीते दिनों ही पुलिस ने करीब 400 लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने,भडकाऊ भाषण देने, राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसी को लेकर आज व्यापारियों ने एक बैठक की।
जिसमें व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि प्रशासन दबाव में काम कर रहा है। व्यापारियों की यह बैठक मुख्य बाजार में हुई। जिसमें सामूहिक रूप से प्रशासन के कदम का विरोध करते हुए अनिश्वकालीन बंद का एलान किया गया है। ऐसे में शुक्रवार एक बार फिर श्रीडूंगरगढ़ बंद रहेगा। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन द्वारा दबाव में पीडि़त परिवार के लोगों को ही आरोप बनाया है जो कि न्याय संगत नहीं है।

