बीकानेर में इस महिला कर्मचारी को रिश्वत मांगना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही गिरी गाज, देखें वीडियो
दैनिक खबरां,बीकानेर। कल्याणसर की अगुणा ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिश्वत मांगने का एक वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।
वीडियो में एलडीसी मीना जैन एक व्यक्ति से दो हजार रुपए की रिश्वत मांगती दिखाई दी। शिकायत मिलने पर जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने तुरंत जांच कराई और मीना जैन को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय बीकानेर में ही रहेगा। जिला परिषद प्रशासन का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रही घटना के आधार पर यह कदम उठाया गया। देखें वीडियो 👇

