बीकानेर में अवैध तेल माफिया का भंडाफोड़, खेत से जब्त 40 हजार लीटर पेट्रोलियम, चार गिरफ्तार

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर में अवैध तेल माफिया का भंडाफोड़,खेत से जब्त 40 हजार लीटर पेट्रोलियम, चार गिरफ्तार

बीकानेर,दैनिक खबरां । नोखा थाना पुलिस ने अवैध पेट्रोलियम की खरीद-फरोख्त और भंडारण करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40,000 लीटर अवैध पेट्रोलियम द्रव तथा दो पिकअप और एक ट्रक टैंकर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बीकानेर कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कैलाश सिंह सान्दू के सुपरविजन और वृताधिकारी नोखा हिमांशु शर्मा तथा थानाधिकारी नोखा अरविन्द कुमार पुनि के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। टीम को सूचना मिली कि रोही रोडा, खारा रोड पर एक खेत में अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थों की खरीद-फरोख्त और भंडारण किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश दी और चार व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवराज पुत्र भगवानाराम (32), जाति बिश्नोई, निवासी जयसिंहदेसर मगरा,मोहनराम पुत्र दुकलराम (53), जाति बिश्नोई, निवासी खारा, अब्बास खान पुत्र सतार खान (34) बालोतरा और रामनिवास पुत्र देवीलाल (27), निवासी माडिया शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे अन्य सहयोगियों और आपूर्ति नेटवर्क के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है। नोखा पुलिस की यह कार्रवाई अवैध पेट्रोलियम कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।