बीकानेर में राजकीय सम्पत्ति पर अवैध कब्ज़ा: दुकान का ताला तोड़कर रिकार्ड खुर्द-बुर्द
दैनिक खबरां, बीकानेर। बीकानेर में राजकीय सम्पत्ति पर अवैध कब्ज़ा: दुकान का ताला तोड़कर रिकार्ड खुर्द-बुर्द करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में दो नामजद सहित अन्य पांच सात लोगों के खिलाफ कोटगेट थाने में मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में परिवादी ओमप्रकाश पारीक (59) पुत्र पुरुषोत्तम लाल निवासी बलरियां (झुंझुनूं) हाल कनिष्ठ लिपिक, राजस्थान राज्य बुनकर सहकारी संघ लिमिटेड,जयपुर में पदासीन नें कोटगेट थाने में रिपोर्ट दी है कि उनके संस्थान की रानीबाजार स्थित शिव सम्पत्ति ट्रस्ट परिसर में सरकारी दुकान पर 30 सितम्बर 2025 को कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपीगण मठाधिकारी इन्द्रानन्द गिरी, उनका चेला अशोक व अन्य 5-7 लोग मौके पर पहुंचे और दुकान का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश कर राजकीय सम्पत्ति व रिकार्ड को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने नया ताला लगाकर दुकान पर कब्जा कर लिया। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

