मुफ्त में नहीं दी शराब तो बदमाश घुसे ठेके के अन्दर, मारपीट कर दारू की बोतलें व गल्ले से रुपए निकाल ले गए

बीकानेर

मुफ्त में  नहीं दी शराब तो बदमाश घुसे ठेके के अन्दर, मारपीट कर दारू की बोतलें व गल्ले से रुपए निकाल ले गए

बीकानेर@दैनिक खबरां। शराब के ठेके पर पहुंचे बदमाशों ने फ्री में शराब मांगी। जब शराब देने से इनकार किया तो बदमाशों ने ठेके में घुसकर सेल्समैन के साथ मारपीट कर शराब की बोतलें ले गए। इस मामले में नौ जनों को नामजद किया गया है। मामला देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र का है।

इस आशय की रिपोर्ट नापासर थानान्तर्गत शरेरां हाल बरससिंहसर स्थित शराब ठेके के सेल्समैन मोडाराम जाट ने देशनोक थाने में दी है। रिपोर्ट में बताया कि भंवरलाल, राकेश, कालूराम, रामनिवास, मदन, सांवरमल, महेन्द्र, आदूराम और नवल किशोर 17 अगस्त की शाम को तकरीबन साढ़े सात बजे शराब ठेके पर आए और फ्री में शराब मांगी।

आरोप है कि जब उसने फ्री में शराब देने से इनकार किया तो आरोपी शराब ठेके में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। आरोप लगाया है कि जाते वक्त आरोपी कुछ शराब की बोतलें तथा गल्ले में से 4730 रुपए भी निकालकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।