पति ने झगड़ा करने पर पत्नि को जमकर पीटा,घर वालों से शिकायत करने पत्नि पर तेल उड़ेल लगाई आग,हुई मौत

जयपुर

पति ने झगड़ा करने पर पत्नि को जमकर पीटा,घर वालों से शिकायत करने पत्नि पर तेल उड़ेल लगाई आग,हुई मौत

जयपुर। जयपुर में एक पति के पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। झगड़ा होने पर पति ने उसकी जमकर पिटाई की। घरवालों से शिकायत करने की कहने पर पत्नी पर तारपीन तेल डालकर आग लगा दी। SMS हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के भाई ने पति सहित ससुरालवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

SHO (सांगानेर सदर) चन्द्रभान सिंह ने बताया कि मृतका सबीना (28) निवासी गोविन्दपुरा सांगानेर की रहने वाली थी। करीब 7 साल पहले उसकी शादी रजिव अंसारी से हुई थी। आरोप है कि पिछले 2-3 साल से ससुरालवाले उसे टॉर्चर कर रहे थे। घरवालों से किसी भी प्रकार का कॉन्टैक्ट रखने पर पति उसे छोड़ने और बच्चों से अलग करने की धमकी देता था। पिछले 4-5 महीने से आरोपी पति छोटी-छोटी बातों पर लगातार उसके साथ मारपीट करता था।

मारपीट कर जिंदा जलाया
मृतका के भाई मोहम्मद यामीन का आरोप है कि 26 अक्टूबर की रात आरोपी पति रजिव ने सबीना को बहुत बुरी तरह से पीटा था। सबिना ने मारपीट करने की बात अपने घरवालों को बताने की कही। घरवालों का बताने के लिए मना करने पर रजिव ने उसको धमकाया। सबीना के नहीं मानने पर तारपीन का तेल डालकर उसको जिंदा जला दिया। उसे जलते देखकर ससुरालवालें खड़े होकर देखते रहे।

पड़ोसियों ने हॉस्पिटल में कराया भर्ती
रात करीब 10:30 बजे आग से जलने पर सबीना के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग बचाने भागे। पड़ोसियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से सबीना 90 प्रतिशत झुलस गई थी। गंभीर झुलसी हालत में पड़ोसियों ने अपनी गाड़ी से उसे SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। पड़ोसियों ने ही कॉल कर सबीना के पीहर में बताया।

मरने पर छोड़ भागे पति-सास
मृतका के भाई मोहम्मद यामीन का कहना है कि वर्न वॉर्ड में इलाज के दौरान भर्ती होने पर सबीना को उसकी सास-पति किसी को कुछ बताने को लेकर धमका रहे थे। मेरी बात होने पर सबीना से सब कुछ बताया था। पुलिस कम्लेंड करने की कहने पर सबीना ने ठीक होने के बाद रिपोर्ट दर्ज करवाने की कहा था।

इलाज के दौरान 1 नवम्बर को शाम करीब 4 बजे सबीना की मौत हो गई। सबीना के मौत का पता चलते ही सास और पति हॉस्पिटल में लाश छोड़कर भाग निकले। उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। सांगानेर सदर थाने में आरोपी पति, सास और जेठ के खिलाफ मारपीट कर जिंदा जलाकर मारने का मामला दर्ज करवाया।