बीकानेर में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की भिड़ंत में ट्रक ड्राइवर जिंदा जला, देखें वीडियो

बीकानेर

बीकानेर में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की भिड़ंत में ट्रक ड्राइवर जिंदा जला, देखें वीडियो

दैनिक खबरां,बीकानेर। लूनकरणसर क्षेत्र में सहजरासर और बीकानेर के बीच भारतमाला सड़क पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पीछे वाले ट्रक में आग लग गई, जिससे चालक जिंदा जल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कालू थाना अधिकारी धर्मवीर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने टैंकर से पानी डालकर एक अन्य वाहन को आग से बचा लिया। दैनिक खबरां को कालू थाना अधिकारी धर्मवीर नें बताया कि मृतक की पहचान ओमप्रकाश गोदारा निवासी खीयेंरा, लूनकरणसर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।देखें वीडियो..

वहीं दूसरे ट्रक में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर मौके पर फायर ब्रिगेड और हाइड्रा क्रेन जैसी सुविधाएं मौजूद होतीं तो शायद चालक की जान बचाई जा सकती थी।