राशिफल: सोमवार को कैसा रहेगा आपका दिन क्या कहते है आज किस्मत के सितारे जानिए राशिफल….

राशिफल

बीकानेर, @dainikkhabraan।
आज का राशिफल
दिनांक : 20 दिसम्बर 2021/सोमवार

आज की प्रेरणा

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए जीवन में आई हुई कठिनाइयों को भूल जाएं परंतु उन कठिनाइयों से प्राप्त हुई शिक्षा को कभी न भूलें।
आज से हम अपने जीवन में आने वाली हर समस्या से कुछ न कुछ सीख लें…

मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन के पूर्वार्ध भाग में सुख शांति यथावत बनी रहेगी लेकिन मध्यान से पहले कोई अशुभ समाचार मिलने से मानसिक बेचैनी बढ़ेगी। आप जिस कार्य को लेकर कई दिन से उम्मीद लगा रहे थे उसके अकस्मात निरस्त होने या आगे बढ़ने से मन मे नकारत्मक भाव आएंगे। दिनचार्य आज व्यवस्थित नही रहेगी जो काम पहले सोचकर बैठे है उसमें बदलाव के चलते अनावश्यक कार्य पहले करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर भी व्यवसाय मन मुताबिक नही रहेगा जहां से धन मिलने की संभावना थी वहां से निराशा मिलने के कारण कई कार्य अधूरे रह सकते है। दिमाग मे धन प्राप्ति को लेकर उटपटांग युक्तियां लगाएंगे फिर भी आमद आज अत्यंत अल्प ही रहेगी। परिवार कुटुम्ब से आर्थिक सहायता मिलने से थोड़ा सब्र आएगा। निवेश भूल कर भी ना करें। परिवार का वातावरण कुछ समय के लिये गमगीन बनेगा। सेहत संबंधित समस्या अकस्मात बनने से ज्यादा परेशानी होगी।

वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन के आरम्भ में आपका स्वभाव उदासीन रहेगा। व्यवहार मे भी रूखापन रहने के कारण दाम्पत्य जीवन मे खटास आएगी बाद में पछताना ना पड़े इसका ध्यान रख दिन का आरंभिक भाग धैर्य से बिताए। मध्यान के समय व्यवसाय अथवा अन्य रोजगार संबंधित कार्य से शुभ समाचार मिलने पर दिमाग ठंडा होगा। किसी नई योजना अथवा पुराना अटका धन अकस्मात मिलने की संभावना है। पिता अथवा घर के वरिष्ठ व्यक्ति का स्वभाव थोड़ा जिद्दी अवश्य रहेगा लेकिन आपको आज इनसे किसी न किसी रूप में लाभ ही मिलने वाला है। पूर्व में बनाये सामाजिक व्यवहार आवश्यकता के समय काम आएंगे लेकिन आपका संकोची स्वभाव मदद में देरी कर सकता है। आज मन की बात निसंकोच होकर कहे। पति पत्नी के बीच घर के किसी सदस्य को लेकर असंतोष दिखेगा फिर भी मामला गंभीर होने से पहले ही शांत हो जाएगा। मूत्राशय स्थान में कोई लंबा रोग होने की संभावना है रक्त एवं कफ संबंधित समस्या भी हो सकती है।

मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप स्वयं को नियंत्रित कर परिस्थिति अनुसार ढालने का प्रयास करेंगे लेकिन अन्य लोगों से स्वयं की तुलना करने पर मन हीन भावना से ग्रस्त होगा। स्वभाव में अहम की भावना अधिक रहेगी अपनी बात को ऊपर रख किसी की नही चलने देंगे। कार्य व्यवसाय में भी मनमर्जी चलाएंगे कुछ गड़बड़ होने पर आरोप किसी अन्य के सर मढ़ने का प्रयास करेंगे जिससे वातावरण खराब हो सकता है। अन्य लोगो को स्वयं से नगण्य आंकने पर बिना बात शत्रु वृद्धि होगी साथ मे काम निकालने में भी परेशानी आएगी आज धन लाभ पाने के लिये किसी की कटु बाते सुन्नी भी पड़े तो सुनले अन्यथा लाभ को भूल ही जाए। घरेलू वातावरण में गलत फहमियों को जगह ना दे नही तो किसी न किसी की विरोधी प्रतिक्रिया सहने के लिये तैयार रहें। संध्या का समय दिन की तुलना में शांत रहेगा कुछ हांसिल ना होने पर मन मारकर रह जाएंगे गलतियों का आंकलन कर स्वभाव में भी नरमी लाएंगे। शरीर के गुप्त अंगों में समस्या हो सकती है।

कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज प्रातः काल जल्द ही अपने आवश्यक कार्य पूर्ण करने का प्रयास करे इसके बाद परिस्थिति प्रतिकूल होने लगेगी जो काम आसानी से बन रहे थे वही बाद में खुशामद के बाद भी बनाने में परेशानी आएगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज भी आपकी छवि गरिमामय रहेगी लेकिन घर मे कोई नए पुराने विवाद के बढ़ने से मानसिक रूप से विचलित हो सकते है इसका प्रभाव कार्य क्षेत्र पर भी देखने को मिलेगा। उखड़े मन से कार्य करने पर आस पास को लोगो को असहजता होगी। आज स्वयं के व्यवसाय की जगह शेयर सट्टे अथवा पैतृक व्यवसाय से लाभ की सम्भवना अधिक है लेकिन होगा कामचलाऊ ही। पूर्व में किसी सुखोपभोग के लिये अमर्यादित आचरण अथवा अन्य गलत कार्य को लेकर दंडित भी हो सकते है। घर एवं कार्य क्षेत्र के अधिकार आपके पास रहने के बाद भी आपकी चलेगी नही। व्यसन से दूरी रखे सेहत संबंधित समस्या अकस्मात हो सकती है।

सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिये सार्वजनिक क्षेत्र और सामाजिक कार्यो के लिये शुभ रहेगा लेकिन घरेलू मामलों में कुछ न कुछ खटपट लगी रहेगी। दिन के आरम्भ में पूर्वनियोजित कार्यो से लाभ होने के आसार बनेंगे लेकिन टलते टलते मध्यान तक ही हो पायेगा पर जितनी लाभ की संभावना रहेगी उससे कम ही मिल मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर आज वातावरण सहयोगी नही रहेगा सहकर्मी आराम तलबी के कारण आवश्यक कार्यो में भी लापरवाही करेंगे जिससे क्रोध तो आएगा पर स्थिति को भांप शांत ही रहेंगे। घरेलू वातावरण आज समझ

से परे रहेगा किसी के हित में बात करना भी परिजन को बुरा लगेगा। पति पत्नी के आपसी विचारों को छोड़ आज घर मे किसी से विचार मेल नही खाएंगे। भाई बंधु भी शत्रु जैसा व्यवहार कर मन को आहत करेंगे किसी के व्यक्तिगत मामले में ना पड़े अन्यथा आत्मसम्मान को ठेस पहुच सकती है। पेट मे गैस कब्ज की परेशानी हो सकती है।

कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बीते दिनों की तुलना में आज का दिन राहत वाला रहेगा आज भी दिन के आरम्भ में पारिवारिक एवं व्यावसायिक चिंताये रहेंगी लेकिन मध्यान आते आते अनुकूल वातावरण बनने से आपकी मानसिकता एकदम विपरीत हो जाएगी। लेकिन आज मानसिक रूप से चंचलता अधिक रहेगी अनुभव होने के बाद भी हड़बड़ी में कार्य करने पर सफलता संदिग्ध बनेगी। कार्य क्षेत्र पर सहयोग भी आसानी से मिल जाएगा घर के सदस्य भी व्यावसायिक कार्यो में हाथ बटाएंगे लेकिन विचारों में मेल ना खाने पर थोड़ी बहुत बहस हो सकती है। सार्वजनिक क्षेत्र पर उच्च प्रतिष्ठित लोगो से मेल जोल होने पर आपकी पहचान भी ऐसी ही बनेगी चाहे इसका कोई व्यक्तिगत लाभ ना मिल पाए। अनुभव के आधार पर जरूरत के अनुसार आय बना लेंगे। घरेलू मामलो में आज स्त्री संतान पक्ष की ही अधिक चलेगी। पेट एवं गले संबंधित थोड़ी बहुत समस्या रह सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन के पहले भाग में स्फूर्ति की कमी रहेगी। शरीर मे अकड़न सरदर्द की थोड़ी बहुत समस्या रहेगी लेकिन दिन चढ़ते इनमे सुधार आने लगेगा। धार्मिक भावना भी आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक रहेगी लेकिन कार्य व्यस्तता के कारण इनके लिये उपयुक्त समय नही दे पाएंगे फिर भी दिन के खाली समय मे किसी न किसी रूप में आध्यात्म से जुड़े रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी नए काम के आने से अतिरिक्त दौड़ धूप होगी लेकिन इसका कोई विशेष लाभ नही उठा पाएंगे फिर भी दैनिक आय संतोषजनक हो ही जाएगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर सरल व्यक्तित्त्व के कारण सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन आपकी धीमी कार्यशैली आलोचना भी कराएगी। घरेलू वातावरण भी आज सुखदायक रहेगा भूमि भवन वाहन सुख उत्तम मिलेगा लेकिन पैतृक मामलो में कल जैसा सहयोग आज नही मिल पाने का दुख भी रहेगा। आज किसी पुराने परिचित से भेंट होने पर काफी समय गप्पे मारेंगे।

वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के आरंभिक भाग को छोड़ अन्य समय सेहत संबंधित मामलों में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। बीमारी की थोड़ी सी आशंका होने पर ही तुरंत उपचार ले अन्यथा बाद में बढ़ने से ज्यादा परेशानी देखनी पड़ेगी। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर भाई बंधुओ का प्रभाव ज्यादा रहेगा जिससे स्वयं को निम्नतर आकेंगे मन मे ईर्ष्या की भावना भी रहेगी फिर भी अपने हित साधने के लिये किसी की गलत बातो का भी विरोध नही करेंगे। नौकरी पेशाओ को व्यवसायी वर्ग की तुलना में अधिक संघर्ष करना पड़ेगा दिन भर की भाग दौड़ के बाद भी परिणाम निराश करने वाले ही मिलेंगे। धन की आमद तो कही न कहीं से हो जाएगी लेकिन व्यर्थ के खर्च भी साथ रहने से कम ही लगेगी। पारिवारिक वातावरण में ऊबन अनुभव होगी लेकिन ससुराल पक्ष से आकस्मिक लाभ या शुभ समाचार मिल सकते है। यात्रा में विशेष सावधानी बरते वाहनादि से दुर्घटना का भय है।

धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज प्रातःकाल में किसी अनिच्छित प्रसंग अथवा कार्य करने पर मन मे ग्लानि होगी फिर भी पारिवारिक दबाव के चलते करना ही पड़ेगा। मध्यान बाद का समय कार्यो में विजय दिलाने वाला रहेगा। पूर्व में की मेहनत का फल धीरे धीरे मिलने से मन को संतोष होगा। आज कार्य क्षेत्र पर कम समय मे अधिक मुनाफा कमाने के प्रलोभन भी मिलेंगे भविष्य को देखते हुए ये लाभदायक ही रहेंगे फिर भी सतर्कता बरते ठगी के शिकार भी हो सकते है। आज आपके अंदर साहस एवं धैर्य की कमी भी रहेगी जिसके चलते अपने दम पर कोई कार्य करने की हिम्मत नही जुटा पाएंगे फिर भी भागीदार एवं सहयोगियों का मार्गदर्शन सही मिलने से धन लाभ अवश्य होगा इसकी गति भले ही धीमी रहे पर संतुष्ट जरूर करेगी। कुटुम्बीजनो की आपसे कुछ महात्त्वकांक्षाये रहेंगी इनको पूर्ण करने का प्रयास करेंगे फिर भी कुछ न कुछ कमी के कारण विरोध देखना पड़ेगा। घर मे स्त्री वर्ग की सेहत चिन्ता बढ़ाएगी खर्च करने पर भी लाभ कम ही होगा।

मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन के पहले भाग में किसी मनोकामना के पूरा ना होने पर क्रोध से भरे रहेंगे जानबूझकर कार्यो में विलंब या खराब भी कर सकते है। मध्यान के समय स्वभाव में जिद्दीपन भी आने से आस पास के लोगो से बैठे बिठाये झगड़ा मोल लेंगे आज आपकी कोई भी कामना भविष्य के लिये लाभदायक ना रहने से परिजन भी इनको टालने के प्रयास करेंगे लेकिन जिद बहस के बाद अपनी बात मनवा ही लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपका व्यवहार घर की तुलना में एकदम विपरीत रहेगा अपना हित साधने के लिए किसी की झूठी तारीफ करने से भी संकोच नही करेंगे। आर्थिक

दृष्टिकोण से दिन शुभ रहेगा धन किसी न किसी मार्ग से आप तक अवश्य पहुचेगा लेकिन भविष्य में इसके गलत कार्यो में लगने की संभावना अधिक है। परिवार के सदस्य आपके व्यवहार के एकदम विपरीत शांत होकर आपकी उल्टी सीधी हरकतों को सह लेंगे जिससे टकराव की आशंका नही रहेगी फिर भी पिता से गरमा गर्मी हो सकती है। सेहत आज थोड़े बहुत शारीरिक दर्द को छोड़ लगभग ठीक ही रहेगी।

कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपकी दिनचार्य व्यवस्थित रहेगी। व्यावसायिक एवं पारिवारिक कार्यो में बुद्धिमता का परिचय देंगे जिससे गलती होने की संभावना बहुत कम रहेगी। आज कुटुम्बीजन इच्छा पूर्ति के लिये ही मीठा व्यवहार करेंगे। कार्य क्षेत्र और घर मे तालमेल बैठाने में थोड़ी दिक्कत जरूर आएगी घर परिवार का वातावरण प्रतिकूल रहने पर भी मानसिक रूप से विचलित नही होंगे। किसी विषय को लेकर माता पिता के विरोध का सामना करना पडेगा फिर भी कुछ ही देर में जटिल समस्या का समाधान कर प्रशंसा के पात्र बनेंगे। कार्य व्यवसाय में भी आज जोखिम लेने से बचेंगे यह निर्णय आज आपके लिये ठीक ही रहेगा। बाजार का हाल सुस्त रहने के कारण धन फंस सकता है दैनिक उपभोग की वस्तुओ को छोड़ अन्य सभी मे निवेश हानि कराएगा। सुखोपभोग की चाहत आज भी अधिक रहेगी लेकिन इसके लिये बेचैन नही होंगे। भाई बंधु अथवा नौकरों के हाथ हानि होने की संभावना है। त्वचा अथवा गर्दन के ऊपरी भाग में समस्या बन सकती है।

मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये बीते कुछ दिनों की तुलना में सुधार वाला रहेगा दिन के आरंभिक भाग में धन एवं कुटुम्ब संबंधित उलझनों के कारण आक्रोश में रहेंगे हो सके तो मध्यान तक विवाद से बचने का प्रयास करें किसी परिजन की गलती को पकड़ कर ना बैठे अन्यथा मानसिक संतुलन खराब होने पर दिन का उचित लाभ उठाने से वंचित रह सकते है। नौकरी कारोबार में आज भी विविध अड़चनों का सामना करना पड़ेगा लेकिन आज कोई पूर्व में सोची योजना के सफल होने से भविष्य में लाभ के मार्ग खुलने से राहत मिलेगी। स्वयंजन के सहयोग एवं अपनी बुद्धि विवेक से सरकारी कार्यो में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे सरकारी कर्मचारियों से काम निकालना आसान रहेगा आज लोन अथवा अन्य आर्थिक कार्यो में ढील ना दें अन्यथा बाद में इसका मलाल रहेगा। आज धन की आमद आशा से कम लेकिन भविष्य में होने के मार्ग खुलेंगे। घर मे किसी के व्यर्थ खर्च करने अथवा अनैतिक आचरण को लेकर कहासुनी हो सकती है। परिजन की सेहत को लेकर अतिरिक्त दौड़धूप हो सकती है।

Bikaner,
today’s Horoscope
Date : 20 December 2021 today's inspiration

To get success in life, forget the difficulties faced in life but never forget the education you got from those difficulties.
From today we should learn something from every problem that comes in our life.

Aries???? (Chu, Che, Cho, La, Lee, Lu, Le, Lo, A)
Today, happiness and peace will remain the same in the first half of the day, but getting any bad news before midday will increase mental restlessness. Due to the sudden cancellation or proceeding of the work about which you were hoping for many days, negative feelings will come in the mind. Dinacharya will not be organized today, due to change in the work which is sitting thinking earlier, unnecessary work will have to be done first. Even in the work area, business will not be according to the mind, due to disappointment from where there was a possibility of getting money, many tasks may remain incomplete. You will put ludicrous tips in your mind to get money, yet the inflow will be very less today. The family will get some patience due to financial help from the family. Don’t forget to invest. The atmosphere of the family will remain gloomy for some time. Health-related problems will be more trouble than accidental.

Taurus (ee, oo, a, o, wa, wee, woo, we, that)
Today, your nature will be indifferent at the beginning of the day. Marital life will get sour due to harshness in behavior, take care that you do not have to repent later, spend the initial part of the day patiently. In the middle of the night, the mind will be cool on getting good news from business or other employment related work. There is a possibility of getting any new scheme or old stuck money suddenly. The nature of the father or the senior person of the house will definitely be a bit stubborn, but today you are going to get benefit from them in one way or the other. Social behavior in the past will come in handy in times of need, but your shy nature may delay help. Feel free to speak your mind today. There will be dissatisfaction between husband and wife about any member of the house, yet the matter will be settled before it becomes serious. There is a possibility of a long disease in the bladder space, there may also be problems related to blood and phlegm.

Mithun???? (ka, ki, ku, d, , ch, ke, ko, ha)
On this day, you will try to control yourself and mold yourself according to the situation, but comparing yourself to other people will make you feel inferior. The feeling of ego will be high in nature, keeping your point above you will not let anyone run. Will run arbitrarily in work business too, if something goes wrong, you will try to blame someone else, which can spoil the environment. By estimating other people as negligible from themselves, there will be an increase in the enemy without any talk, together with it there will be trouble in getting work, today even if someone has to listen to bitter words to get the money, then listen otherwise, forget the benefit. Do not give place to wrong misunderstandings in the domestic environment, otherwise be ready to bear the opposing reaction of someone or the other. The evening time will be calmer than the day, if something is not achieved, the mind will be left with a beating, after assessing the mistakes, it will also bring softness in the nature. There may be problems in the secret parts of the body.

Cancer
Try to complete your necessary work soon this morning, after that the situation will start turning unfavourable, the work which was being done easily, will be difficult to make later even after happiness. Even today your image will be dignified in the public sector, but due to the escalation of a new old dispute in the house, you can be mentally disturbed, its effect will be seen on the work area as well. If you work with a broken heart, people around will be uncomfortable. Today, instead of own business, the possibility of profit from share betting or parental business is more, but it will be improvised. In the past, for any pleasures, you can also be punished for indecent conduct or other wrongdoing. Even after having the rights of home and work area with you, you will not work. Keeping away from addiction, health related problems can happen suddenly.

Singh (Ma, Mi, Moo, May, Mo, Ta, Tee, To, Tay)
Today will be auspicious for you for public sector and social work, but there will be some disturbance in domestic matters. At the beginning of the day, there will be a possibility of profit from pre-planned work, but the postponement will happen only till the middle of the day, but the profit will be less than what is expected. Today the environment will not be cooperative in the work area, coworkers will be negligent in the necessary tasks due to comfort, due to which anger will come but the situation will remain calm. understanding the domestic environment today Talking in the interest of anyone will be beyond the kin, the family will feel bad. Today, except the mutual thoughts of husband and wife, thoughts will not match with anyone in the house. Brother-in-law will also hurt the mind by behaving like an enemy, do not get into someone’s personal matter, otherwise self-esteem can get hurt. Gas in the stomach can be a problem of constipation.

Virgo (Tow, Pa, Pi, Poo, Sha, N, T, Pe, Po)
Today will be a relief as compared to the past days, even today, there will be family and business concerns in the beginning of the day, but by the middle of the day, due to the creation of a favorable environment, your mindset will turn completely opposite. But today there will be more mental fickleness, even after having experience, if you work in haste, success will be doubtful. Cooperation in the field of work will also be easily available, the members of the house will also help in business work, but there can be some debate if there is a mismatch of ideas. In the public sector, your identity will remain the same if you are associated with highly reputed people, even if it does not get any personal benefit. On the basis of experience, you will make income as per your need. In domestic matters, today the woman will run more for the child side. There may be some problems related to stomach and throat.

Tula⚖️ (Ra, Ri, Ru, Re, Ro, Ta, Ti, Tu, Te)
Today there will be a lack of energy in the first part of the day. There will be some problem of stiffness in the body, but it will start improving as the day progresses. Religious feeling will also be more today than other days, but due to busy work, they will not be able to give suitable time for them, yet they will be associated with spirituality in some form or the other during the free time of the day. With the arrival of any new work on the work area, there will be an extra rush, but you will not be able to take any special benefit from it, yet the daily income will be satisfactory. Respect will increase due to simple personality on the public sector, but your slow working style will also get criticism. Domestic environment will also be pleasant today, land building, vehicle happiness will be good, but in ancestral matters, there will also be sadness of not getting the support like yesterday. Today, you will gossip for a long time if you meet an old acquaintance.

Scorpio (to, na, nee, nu, ne, no, ya, yee, yu)
Today, except in the early part of the day, there is a need to be more cautious in health related matters. Take immediate treatment only if there is a slight possibility of disease, otherwise you will have to see more trouble than later on. The influence of brothers will be more on the home or work area, due to which they will come down lower, there will also be a feeling of jealousy in the mind, yet they will not oppose anyone’s wrong things to serve their interests. Job professionals will have to struggle more than the business class, even after a day’s running, the results will be disappointing. Money will come from somewhere or the other, but wasteful expenses will be less than living together. There will be boredom in the family environment, but there may be sudden gains or good news from the in-laws side. There is a risk of accident due to vehicle etc., taking special care in travel.

Dhanu (Ye, Yo, Bha, Bhi, Bhu, Dha, Fa, Dha, Bhe)
There will be guilt in the mind for doing any unwanted incident or work in the morning, yet it will have to be done due to family pressure. The time after the middle of the day will give victory in the works. The mind will be satisfied by slowly getting the fruits of the hard work done in the past. Today, there will be temptations to earn more profit in less time on the field of work, considering the future, they will remain profitable, yet by being careful, they can also become a victim of fraud. Today, you will also lack courage and patience, due to which you will not be able to muster the courage to do any work on your own, yet if you get the right guidance from the partners and colleagues, you will definitely get money, even if its pace is slow but it will definitely satisfy. The relatives will have some ambitions from you, they will try to fulfill them, yet due to some lack or the other, opposition will have to be seen. The health of the women in the house will increase the concern even after spending it, the profit will be less.

Capricorn (Bho, Ja, Ji, Khi, Khu, Kha, Kho, Ga, Ge)
Today, in the first half of the day, if any wish is not fulfilled, you will be filled with anger, you can intentionally delay or spoil the work. Due to stubbornness in the nature at the time of the middle, you will sit and buy a quarrel with the people around you, today if any of your wishes is not beneficial for the future, the family members will also try to avoid them, but after the stubborn debate, they will get their point. Your behavior at work area will be completely opposite than at home, you will not hesitate to give false praise to anyone to serve your interests. financial

From the perspective, the day will be auspicious, money will definitely reach you through one way or the other, but in future there is a high possibility of it getting involved in wrong activities. The members of the family will be calm against your behavior and will tolerate your direct antics, due to which there will be no possibility of confrontation, yet there can be heat from the father. Health today will be almost fine except for some physical pain.

Aquarius (Gu, Gay, Go, Sa, Si, Su, Se, So, Da)
Today your routine will be organized. Will show intelligence in professional and family work, which will reduce the chances of making mistakes. Today, the family members will behave sweetly only for the fulfillment of their wishes. There will definitely be some problem in coordinating the work area and home, even if the environment of the family is unfavorable, you will not be mentally disturbed. You will have to face the opposition of parents regarding any subject, yet in a short time you will become worthy of praise by solving a complex problem. Even today in work business, you will avoid taking risks, this decision will be right for you today. Money can get stuck due to sluggish market condition, investment in all other than daily consumption items will cause loss. The desire for pleasure will remain high even today, but will not be restless for it. There is a possibility of loss in the hands of brothers or servants. There may be a problem in the skin or upper part of the neck.

Pisces (Di, Du, Th, Jha, J, De, Do, Cha, Chi)
Today will be a better day for you than the past few days, in the initial part of the day, you will be in anger due to money and family related problems. Due to poor mental balance, you can be deprived of taking proper advantage of the day. Even today, you will have to face various obstacles in the job business, but today, due to the success of any previously thought plan, there will be relief from opening the avenues of profit in future. With the help of self and your intelligence, you will get to see positive results in government works as well, it will be easy to get work from government employees today, do not relax in loan or other economic work, otherwise it will be regretted later. Today, the inflow of money is less than expected, but in the future, the avenues will open. There can be a dispute in the house regarding unnecessary expenditure or immoral conduct. There may be extra hustle and bustle regarding the health of the family members.
,
,