राशिफल: कैसा रहेगा आज दिन क्या कहते है किस्मत के सितारे जानिए आज का राशिफल…..

बीकानेर

राशिफल: कैसा रहेगा आज दिन क्या कहते है किस्मत के सितारे जानिए आज का राशिफल…..

बीकानेर, @दैनिक खबरां।‌
आज का राशिफल
दिनांक : 08 जनवरी 2022

मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको शांति से बिताने की सलाह है पराये काम अथवा धन से दूरी बना कर रहें आज परोपकार के बदले अपशब्द सुनने को मिलेंगे। लोग आपसे स्वार्थ का संबंध रखेंगे काम निकलने के बाद मुह मोड़ लेंगे। आज पहले अपने उलझे कार्यो को सुलझाये बाद में ही किसी अन्य के कार्य देखें। आर्थक दृष्टिकोण से दिन निराशाजनक रहेगा। आय ना के बराबर परन्तु खर्च रोकने पर भी बढ़ चढ़ कर रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर नए सौदे मिलेंगे लेकिन इनपर कार्य अतिशीघ्र आरम्भ करें लापरवाही करने पर हाथ से निकल सकते है। लंबी यात्रा की योजना अधर में रहेगी। आज आराम की चाह मन मे ही रह जायेगी।

वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपको मिलाजुला फल देगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक आर्थिक एवं पारिवारिक कारणों से मन बेचैन रहेगा। महिलाओ में आज बुद्धि विवेक की कमी रहने से बात बात में शक करेंगी व्यर्थ की बयान बाजी भी आग में घी का काम करेंगी। कार्य क्षेत्र पर भी धन को लेकर किसी से उलझेंगे। कार्य समय पर पूर्ण ना होने पर आपकी आलोचना भी होगी। संध्या से स्थिति में बदलाव आने लगेगा रुके कार्यो में गति आएगी थोड़ा बहुत धन लाभ भी होगा परन्तु खर्च की अपेक्षा कम ही रहेगा। महिलाये अपने किये आचरण को लेकर दुखी होंगी परन्तु गलती नही मानेंगी। संतानो से सुखदायक संबंध रहेंगे।

मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्यवाही के लिए उत्तम है। सरकारी कार्य आज थोड़े से परिश्रम से आशाजनक परिणाम देंगे लेकिन किसी की सहायता आवश्यक रहेगी। कार्य व्यवसाय में भी आज प्रयास करने पर सरकार से सहयोग मिल सकता है। धन की आमद मध्यान तक उत्तम रहेगी इसके बाद कुछ समय के लिए रुकावटे आएगी। महिलाये संतानो अथवा अन्य घरेलू उलझनों के कारण थोड़ी परेशान रहेंगी इसका निराकरण संध्या बाद ही सम्भव होगा। नौकरीपेशा जातक अधिकारियों के कृपापात्र बनेगे काम निकलना आज आसान रहेगा वरिष्ठ नागरिकों द्वारा प्रशंशा होगी।

कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आप आपके लिए परिश्रम वाला रहेगा घरेलू एवं व्यावसायिक कार्य एक साथ आने पर थोड़े असहज भी रहेंगे लेकिन महिलाओ का बराबर सहयोग मिलने से परेशानी से राहत मिलेगी। व्यावसायिक कार्य को लेकर मध्यान तक भाग दौड़ लगी रहेगी धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार ही रहेगा। नौकरी पेशा जातक भी आज जल्दबाजी में कार्य करेंगे। मध्यान से पहले आवश्यक कार्य पूर्ण करलें इसके बाद शारीरिक रूप से कार्य करने मे सक्षम नही रहेंगे विघ्न बाधाएं भी बढ़ने से कार्य अधूरे रह जाएंगे। संध्या के समय बुरी खबर मिल सकती है। परिवार का वातावरण भी शाम को जाकर खराब होगा।

सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन का पूर्वार्ध जितना बेचैनी भरा रहेगा दिन का अंतिम भाग उतना ही राहत वाला रहेगा। दिन के आरंभ में स्वास्थ्य संबंधित समस्याए कार्यो में बाधा डालेंगी। व्यवसाय में आज प्रयास करने पर भी हानि को रोक नही पाएंगे। अधिकांश कार्यो में आज किसी अन्य के ऊपर आश्रित रहना पड़ेगा लेकिन जिसके ऊपर आश्रित रहेंगे वह भी टालमटोल करेगा। उदासीनता मन पर हावी रहेगी। धर्म कर्म के प्रति आस्था रहेगी लेकिन पूजा पाठ के समय मन इधर उधर भटकने से शांति नही मिलेगी। संध्या बाद से सभी मामलों में राहत मिलने लगेगी। सेहत में सुधार आएगा। परिजनों का व्यवहार आज दिल दुखाने वाला ही रहेगा।

कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपकी किसी मनोकामना की पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसायी वर्ग व्यापार में विस्तार करेंगे जिसका लाभ भी शीघ्र ही मिलता दिखेगा। लेकिन आज पल पल पर राय देने वाले भी बहुत मिलेंगे जिससे थोड़ी असुविधा महसूस होगी। दिन के आरंभ में आलस्य ना करें अन्यथा सारी दिनचार्य अस्त व्यस्त हो जाएगी। दिन सभी कार्यो में फायदा दिलाने वाला है इसका भरपूर लाभ उठाएं संध्या बाद परिस्थिति बदलजायेगी जहां लाभ होना होगा वहां हानि होने से निराशा होगी। महिलाये आज अधिक मेहनत के कारण बीमार पड़ेंगी। परिवार में किसी के हाथ बड़ा नुकसान होने की संभावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए खर्चीला साबित होगा। रिश्तेदारी के साथ ही घरवालों की जिद पूरी करने में धन खर्च होने पर बजट गड़बड़ायेगा। आज आपकी मनोरंजन की प्रवृति रहने के कारण भी मौज-शौक एवं सुख सुविधा जुटाने पर अनावश्यक खर्च करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप ज्यादा गंभीर नही रहेंगे फिर भी व्यवसाय से रुक रुक कर धन लाभ होता रहेगा। दोपहर के बाद बनते कामो में अड़चनें आने लगेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपको हानि पहुचाने के प्रयास करेंगे। स्त्री का सहयोग घरेलू परिस्थिति को सामान्य बनाये रखेगा संध्या के बाद दिन भर की गतिविधियों से संतोष रहेगा।

वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन व्यर्थ की भाग-दौड़ अधिक रहेगी व्यावसायिक कारणों से भी यात्रा के योग बनेंगे परन्तु अंत समय मे निरस्त भी हो सकते है। यात्रा होने पर भी लाभ की जगह खर्च बढेगा। कार्य क्षेत्र पर जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें कागजो को संभालकर रखें गुम हो सकते है। सरकारी कार्य आज ना करें नाही आज किसी से कोई वादा करें अन्यथा नई मुसीबत गले पड़ेगी। धन लाभ के लिए मानसिक एवं शारीरिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी केवल निर्वाह योग्य आय ही हो सकेगी। महिलाये पूजा पाठ में दिखावा करेंगी लेकिन घरेलू मामलों के लिए लाभदायी ही रहेंगी। परिवार में किसी के अस्वस्थ्य होने की सम्भवना है।

धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन के मध्यान तक का समय व्यर्थ की बहसबाजी में खराब होगा। स्वभाव में भी अहम रहने से स्वयंजन से टकराव की स्थिति बनेगी। महिलाये आज जानबूझ कर किसी काम को बिगाड़ेंगी बाद में इसका पश्चाताप भी होगा। हास परिहास भी मर्यादित ही करें आपकी मामूली बात भी किसी के दिल को चुभ सकती है। कार्य व्यवसाय दोपहर तक मंदा रहेगा इसके बाद आकस्मिक उछाल आने से व्यवस्तता बढ़ेगी। संध्या से समय में सुधार आने लगेगा। कार्य क्षेत्र पर आज मनमानी करने से बचे अन्यथा किसी से संबंध विच्छेद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।पारिवारिक वातावरण में थोड़ी बहुत कहासुनी लगी रहेगी।

मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी आपके लिए लाभदायी रहेगा बीते कल के अधूरे कार्य आज पूर्ण होने से धन की आमद होगी। नौकरी पेशा लोग भी अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित होंगे। दूर के व्यवसायों अथवा शेयर आधी के कार्यो में उछाल आने से अन्य आय के साधन बनेंगे। सरकारी कार्यो में आज ढील ना दे अन्यथा लंबे समय के लिये लटक सकते है। धार्मिक कार्यो में रुचि होने पर भी उपयुक्त समय नही निकाल पाएंगे। संध्या के बाद समय प्रतिकूल हो जाएगा आसपास का वातावरण क्रोध दिलाने वाला बनेगा ना चाहते हुए भी किसी से झगड़ा होने की संभावना है। महिलाओ की सेहत खराब होगी।

कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन सामान्य ही रहेगा। आज आप के मन मे कुछ ना कुछ तिकड़म लगी रहेगी परन्तु साधनों की कमी के कारण कल्पनाओं को साकार रूप नही दे पाएंगे। महिलाये भी आज बाते बड़ी बड़ी करेंगी परन्तु अंदर से खोखलापन रहेगा। कार्य व्यवसाय बिना किसी की सहायता के चलाना मुश्किल होगा। व्यवसाय में आज किसी सौदे के अंतिम क्षण में पहुचने पर अचानक निरस्त होने से निराश होंगे। दोपहर के बाद आकस्मिक धन लाभ होने से राहत मिलेगी। नौकरी वाले लोगो को आज कुछ ना कुछ परेशानी बनी रहेगी। घर मे भी संध्या बाद सुख शांति लौटेगी।

मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए आनंद दायक रहेगा। आप आज प्रत्येक कार्य को जांच पड़ताल कर ही करेंगे जिससे सफलता का प्रतिशत अधिक रहेगा। नौकरी व्यवसाय में आज मध्यान तक किया परिश्रम का फल संध्या के समय सम्मान एव धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहेगी लेकिन आपके काम निकालने की कला लाभ दिलाएगी। आज आप घरवालों की मनोकामना पूर्ति करने में हिचकिचाएंगे नही। परिजनों से स्नेह की वर्षा होगी। संतानो का व्यवहार भी आपके अनुकूल ही रहेगा। महिलाये घर की साज सज्जा पर खर्च करेंगी। सेहत सामान्य रहेगी।

.

Horoscope: How will it be today, what the stars of luck say today, know today’s horoscope…..

Bikaner, @daily news.
today’s Horoscope
Date : 08 January 2022

Aries???? (Chu, Che, Cho, La, Lee, Lu, Le, Lo, A)
Today, you are advised to spend the day peacefully, keeping distance from foreign work or money, today you will hear abusive words instead of charity. People will have a selfish relationship with you and will turn their back after the work is done. Solve your complicated tasks first today and only later see someone else’s work. The day will be disappointing from the financial point of view. The income is negligible, but even after stopping the expenditure, it will continue to grow. New deals will be available on the work area, but start working on them as soon as possible, due to negligence, it can get out of hand. Long travel plans will remain in limbo. Today the desire for rest will remain in the mind.

Taurus (ee, oo, a, o, wa, wee, woo, we, that)
Today you will get mixed results. From the beginning of the day till the middle of the day, the mind will be restless due to financial and family reasons. Today, due to lack of intellect and discretion in women, there will be doubts in the matter, making useless statements will also act as fuel in the fire. You will also get into trouble with someone regarding money in the workplace. You will also be criticized for not completing the work on time. From the evening, the situation will start to change, there will be speed in the stalled works, there will be some money and profit, but it will be less than the expenditure. Women will be sad about their conduct but will not accept the mistake. There will be a pleasant relationship with children.

Mithun???? (ka, ki, ku, d, , ch, ke, ko, ha)
Today is a good day for government or other paperwork. Government work today will give promising results with a little hard work, but someone’s help will be necessary. Even if you make efforts in business today, you can get support from the government. The inflow of money will be good till the middle of the day, after which there will be obstacles for some time. Women will remain a little worried due to children or other domestic problems, its solution will be possible only after evening. Salaried people will become favored by officers, it will be easy to get work out today, there will be praise by senior citizens.

Cancer
Today will be a hard day for you, you will be a little uncomfortable when domestic and business work come together, but getting equal support from women will give relief from trouble. There will be running till the middle of the business work, the money profit will remain as per the requirement today. The employed people will also work in haste today. Complete the necessary work before the middle, after which you will not be able to work physically, due to increasing obstacles, the work will remain incomplete. Bad news can come in the evening. The atmosphere of the family will also deteriorate in the evening.

Singh (Ma, Mi, Moo, May, Mo, Ta, Tee, To, Tay)
The more restlessness the first half of the day will be today, the more relief the last part of the day will be. Health related problems will hinder the work in the beginning of the day. Even if you make efforts in business today, you will not be able to stop the loss. Today, in most of the work, you will have to depend on someone else, but on whom you are dependent, he will also procrastinate. Depression will dominate the mind. There will be faith in religion, but there will be no peace by wandering here and there at the time of worship. From the evening onwards, relief will start in all matters. Health will improve. The behavior of family members will remain heart-wrenching today.

Virgo (Tow, Pa, Pi, Poo, Sha, N, T, Pe, Po)
Today, you will be happy with the fulfillment of any of your wishes. Businessmen will expand in business, the benefits of which will also be visible soon. But today there will be many people who give their opinion on moment to moment basis, due to which some inconvenience will be felt. Do not be lazy in the beginning of the day, otherwise the whole routine will be disturbed. The day is going to be beneficial in all work, take full advantage of it, after the evening the situation will change where there will be profit, there will be disappointment due to loss. Women will fall ill due to hard work today. There is a possibility of a big loss at the hands of someone in the family.

Tula⚖️ (Ra, Ri, Ru, Re, Ro, Ta, Ti, Tu, Te)
Today will prove to be an expensive day for you. Along with kinship, the budget will be disturbed if money is spent in fulfilling the insistence of the family members. Today, due to your entertainment inclination, you will also spend unnecessary money on gathering fun and pleasure. Today you will not be very serious in the field of work, yet you will continue to gain money from business intermittently. After noon, obstacles will start coming in the work being done. Competitors will try to harm you at work. Woman’s cooperation normalizes domestic situation Will keep you satisfied with the activities of the day after the evening.

Scorpio (to, na, nee, nu, ne, no, ya, yee, yu)
On this day, there will be more unnecessary running around, due to business reasons, there will be chances of travel, but they can also be canceled at the end time. Even if there is travel, expenses will increase instead of profit. Do not take any hasty decisions on the work area, keep the papers safe, they can be lost. Do not do government work today, nor make any promise to anyone today, otherwise new trouble will be embraced. To gain money, more mental and physical labor will have to be done, yet only subsistence income will be possible. Women will show off in worship, but will remain beneficial for domestic matters. There is a possibility of someone getting unwell in the family.

Dhanu (Ye, Yo, Bha, Bhi, Bhu, Dha, Fa, Dha, Bhe)
Today till the middle of the day the time will be wasted in pointless debate. Being important in nature too, there will be a situation of conflict with self. Today women will deliberately spoil some work, later it will also be repented. Humor and jokes should also be limited, even your slightest talk can prick someone’s heart. Work business will remain sluggish till noon, after which there will be a sudden surge, the busyness will increase. Time will start improving from evening onwards. Avoid doing arbitrariness on the work field today, otherwise there may be a breakup with someone. Health will improve. There will be some quarrel in the family environment.

Capricorn (Bho, Ja, Ji, Khi, Khu, Kha, Kho, Ga, Ge)
Today’s day will also be beneficial for you, due to the completion of yesterday’s unfinished work today, there will be an influx of money. The employed people will also be encouraged for good work. Due to the boom in the business of distant businesses or shares, other sources of income will become. Do not relax in government works today, otherwise you can hang for a long time. Even if you are interested in religious work, you will not be able to find suitable time. After the evening, the time will become unfavorable, the surrounding environment will become angry, there is a possibility of a quarrel with someone even if you do not want to. Women’s health will deteriorate.

Aquarius (Gu, Gay, Go, Sa, Si, Su, Se, So, Da)
Today will be a normal day. Today there will be some trickery in your mind, but due to lack of resources, you will not be able to give shape to your dreams. Women will also talk big today, but there will be hollowness from inside. It will be difficult to run a business business without anyone’s help. On reaching the last minute of a deal in business today, you will be disappointed by the sudden cancellation. There will be relief due to sudden monetary gains after noon. People with jobs will have some trouble today. Happiness and peace will return in the house too after the evening.

Pisces (Di, Du, Th, Jha, J, De, Do, Cha, Chi)
Today will be a pleasant day for you. Today, you will do every task after scrutinizing it, due to which the percentage of success will be high. In the job business, the fruits of hard work done till the middle of the day will be available in the form of respect and money gain in the evening. Today the competition in the field of work will also be high, but the art of getting your work done will bring benefits. Today you will not hesitate to fulfill the wishes of the family members. There will be rain of affection from the family. The behavior of children will also be favorable for you. Women will spend on the decoration of the house. Health will be normal.