राशिफल
बीकानेर, @dainikkhabraan।
आज का राशिफल
दिनांक : 04 जनवरी 2022/मंगलवार
मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपकी आशाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा घरेलू झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा आज किसी पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी पुश्तैनी कार्य मे खर्च भी हो सकता है। दिन शुभ है नए कार्यो में निवेश कर सकते है भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा फिर भी किसी से बहस ना करें।
वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपमें उतावलापन अधिक रहेगा जिसके कारण समस्याएं सुधरने की जगह और गहरी हो सकती है। नए कार्य का आरम्भ आज ना करें। किसी के जमानती भी ना बने। दोपहर के बाद सेहत में उतार चढ़ाव आने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी फिर भी खर्च लायक धन लाभ होने से स्थिति बराबर रहेगी। आज कोई बीबी कार्य करने से पहले परिवार के बुजुर्गो की राय अवश्य लें। पारिवारिक सदस्य के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। सन्तानो पर विशेष नजर रखे।
मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन का पूर्वार्ध परेशानी वाला रहेगा। कहीं से कोई भी आशा नहीं दिखने से बेचैन रहेंगे। घर का वातावरण अशान्त रहने से मानसिक स्थिति बिगड़ेगी क्रोध में आकर कोई निर्णय ना ले बाद में पश्चाताप होगा। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा लेकिन फिर भी किसी भी प्रकार का जोखिम वाला कार्य ना करें धन के साथ शारीरिक हानि हो सकती है।आज परिजनों की ही सहायता अथवा मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनेंगे। मध्यान बाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से आर्थिक एवं अन्य समस्या सुलझेंगी। खान-पान में संयम बरतें।
कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने से मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। अपनी पुरानी योजनाओं को सिरे चढ़ायेंगे परिस्थितियां भी आपके साथ रहने से कार्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी लेकिन स्वभाव का आलस्य हर काम मे विलम्ब करा सकता है इससे बचें। व्यवहार में थोड़ा रूखापन रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे परन्तु इनसे पार पा लेंगे। आज कम् साधन होने पर भी कार्यो को आत्मविश्वास से करेंगे। घरेलु दिनचर्या सामान्य रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते है।
सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन का पहला भाग आलस्य के कारण बेकार हो सकता है। लेट-लतीफी के कारण महत्त्वपूर्ण कार्य बिगड़ने की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को लेकर परेशानी में पड़ सकते है फिर भी धन लाभ के योग तो है साथ में आपके राजसी खर्च बने रहने से बचत नही कर पाएंगे। मध्यान के बाद अधिकांश कार्य आपके परिश्रम से सुधरने लगेंगे। रिश्तेदारी के व्यवहार से लाभ होने की सम्भवना है परन्तु पहले खर्च भी करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से पहले नाराजगी रहेगी बाद में स्थिति सामान्य हो जायेगी।
कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन छोटी मोटी उलझनों को छोड़ सामान्य ही रहेगा। व्यवस्तता अधिक रहने से पारिवारिक आवश्यकताओ पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सेहत की अनदेखी करना आगे भारी पड़ सकता है। बौद्धिक क्षमता बढ़ने से उलझे हुए कार्य को भी सहजता से सुलझा लेंगे। धन सम्बंधित कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे परंतु इसके लिए अतिरिक्त दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। विपरीत लिंगीयो से किसी ग़लतफ़हमी के कारण मतभेद होंगे प्रेम प्रसंगों में भावुकता अधिक रहेगी आज सतर्क रहें। धन से अधिक संबंधो को प्राथमिकता दें। सेहत और पारिवारिक जीवन छूट पुट बातों को छोड़ सामान्य रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। घर एवं बाहर आज विवेक से कार्य करें। आर्थिक समस्याओं को लेकर भविष्य की चिंता सताएगीक्रोध में आकर किसी का अपमान भी कर सकते है परिजन भी आज आपके रूखे व्यवहार के कारण दूरी बना कर रखेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी व्यवहारिकता की कमी के चलते लाभ होते होते हाथ से निकलने की संभावना है।घर के सदस्य अथवा स्वयं की दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा। छाती में संक्रमण अथवा गले सम्बंधित परेशानी रहेगी। सन्तानो से स्वार्थयुक्त सम्बन्ध रहेंगे। लंबी यात्रा टाले हानि हो सकती है।
वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला रहेगा परन्तु आज आपको किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। आपके व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में बना बनाया वातावरण अशान्त भी हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की लापरवाही भी विवाद का कारण बनेगी परन्तु धन लाभ आज किसी न किसी रूप में अवश्य होगा। मध्यान बाद परिजनो की इच्छा पूर्ती करने से घर में सुख शांति रहेगी। लंबी यात्रा यथासंभव टालें स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। विरोधी आपसे बच कर रहेंगे। आज अनैतिक संसाधनों से भी धन लाभ की संभावना है।
धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज भी परिस्थितियां आपकी आशाओं के अनुकूल रहेंगी परन्तु आज किसी विशेष व्यक्ति द्वारा भ्रम की स्थिति बनाने से असमंजस में पड़ सकते है। स्वभाव से आज संतुष्ट रहेंगे लेकिन प्रलोभन में आकर बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें छोटी सी भूल लाभ को हानि में बदल सकती है। आज धन लाभ के लिये विभिन्न युक्तियां लगाएंगे संध्या के समय स्वजनों के सहयोग से भ्रम से बाहर निकलेंगे। आर्थिक आयोजन लाटरी सट्टे में निवेश करने के लिए भी यह समय उपयुक्त रहेगा आकस्मिक लाभ हो सकता है। महिला मित्रों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।
मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन मौज-शौक के प्रति अधिक आकर्षण रहेगा जिसके चलते आप कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाएंगे फलस्वरूप महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहेंगे एवं लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। सरकार की तरफ से कोई परेशान करने वाला समाचार मिल सकता है। यात्रा-पर्यटन की योजना बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने के बाद भी आर्थिक दृष्टिकोण से किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहेंगे। आज अपनी ही किसी गलती के कारण हानि हो सकती है। यात्रा में चोरी एवं दुर्घटना के योग है सावधानी बरतें।
कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन विपरीत फल देने वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाएं अधूरी या असफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर मनमानी के कारण आर्थिक हानि होगी। आज आप बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें जल्दबाजी अधिक रहेगी। सरकारी कार्यो में भी विलम्ब होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें। विरोधी आज आपकी गलती खोजने के लिए तैयार रहेंगे। स्त्री-संतान से भी संबंधो में कड़वाहट आ सकती है। सेहत संध्या के आसपास नरम होने की संभावना है। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन राहत का अनुभव करेंगे। कार्यो को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा धन की आमद रुक रुक कर होने से मन प्रसन्न रहेगा परन्तु उधार के व्यवहार आज ना ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज भी व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे लेकिन सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।
today’s Horoscope
Date : 04 January 2022
Aries???? (Chu, Che, Cho, La, Lee, Lu, Le, Lo, A)
Today will be the day to fulfill your hopes. You will be mentally and physically healthy throughout the day. Ignore petty things to avoid work area or domestic disputes. There will be satisfaction from getting benefits according to hard work on the work field, today you will be involved in the matters of any ancestral property. The day is auspicious, you can invest in new works, it will be beneficial for the future. There will be mutual harmony among family members, yet do not argue with anyone.
Taurus (ee, oo, a, o, wa, wee, woo, we, that)
Today, you will have more haste, due to which the problems may deepen instead of improving. Do not start new work today. Don’t become anyone’s guarantor. After noon, due to fluctuations in health, there will be apathy on the work area, yet the situation will remain the same due to the benefits of spending money. Before doing any Bibi work today, definitely take the opinion of the elders of the family. Social prestige may decrease due to family member. Take special care of the children.
Mithun???? (ka, ki, ku, d, , ch, ke, ko, ha)
The first half of today’s day will be troublesome. You will be restless as there is no hope from anywhere. Due to the turbulent environment of the house, the mental condition will deteriorate, do not take any decision in anger, you will repent later. After noon, the situation will start improving, but even then do not do any kind of risky work, there may be physical loss with money. Today, with the help or guidance of family members, bad things will be done. Financial and other problems will be solved by getting the support of a senior person after the middle of the middle. Be patient in your eating habits.
Cancer
Due to your good health today, you will be mentally prepared to deal with any situation. Circumstances will complete your old plans, staying with you will ensure success in work, but the laziness of nature can delay everything, avoid it. Due to a little dryness in behavior, there will be interruptions in between, but you will overcome them. Today, even if you have less resources, you will do the work with confidence. Home routine will be normal. You may be worried about the future of the child.
Singh (Ma, Mi, Moo, May, Mo, Ta, Tee, To, Tay)
Today the first part of the day may be wasted due to laziness. There is also a possibility of deteriorating important work due to lateness. You can get into trouble due to unfinished work on the work area, yet there is a sum of money and profit, as well as you will not be able to save by continuing your princely expenses. After the middle, most of the work will start improving with your hard work. There is a possibility of profit from the behavior of kinship, but first expenses will also have to be incurred. There will be displeasure with colleagues at work area, later the situation will become normal.
Virgo (Tow, Pa, Pi, Poo, Sha, N, T, Pe, Po)
Your day today will be normal except for minor complications. Due to excessive busyness, you will not be able to pay attention to family needs. Ignoring health can be overwhelming. With the increase in intellectual ability, you will also easily solve the complicated work. Money related work will be completed smoothly but for this additional brain exercise will have to be done. There will be differences due to any misunderstanding with the opposite sex, there will be more emotionality in love affairs, be careful today. Prioritize relationships over money. Health and family life will be normal except for a few things.
Tula⚖️ (Ra, Ri, Ru, Re, Ro, Ta, Ti, Tu, Te)
Today will be an inauspicious day. Work judiciously today at home and outside. Worrying about financial problems in the future will haunt anyone in anger and may insult anyone, family members will also keep a distance due to your rude behavior today. Due to lack of practicality on the work area also, benefits are likely to go out of hand. You will have to spend on family members or own medicines. There will be chest infection or throat related problems. There will be selfish relations with children. Long journey can be avoided.
Scorpio (to, na, nee, nu, ne, no, ya, yee, yu)
Today will be beneficial in all respects, but today you will need a good guide. Due to the heat in your behavior, the created environment in between can also become disturbed. Negligence of colleagues in the field of work will also become a cause of controversy, but today there will definitely be monetary gains in some form or the other. Fulfilling the wishes of the family members after midday, there will be peace and happiness in the house. Avoid long journeys as much as possible; health is likely to deteriorate. Your opponents will avoid you. Today there is a possibility of profit from unethical resources also.
Dhanu (Ye, Yo, Bha, Bhi, Bhu, Dha, Fa, Dha, Bhe)
Even today the circumstances will be favorable to your expectations, but today due to creating confusion by a particular person, you can get confused. Today you will be satisfied by nature, but do not do any work without getting tempted, a small mistake can turn profit into loss. Today, you will apply various tips for the benefit of money, in the evening, you will come out of the confusion with the help of relatives. This time will also be suitable for investing in lottery betting, there can be sudden gains. Closeness with female friends will increase.
Capricorn (Bho, Ja, Ji, Khi, Khu, Kha, Kho, Ga, Ge)
On this day, there will be more attraction towards fun and hobbies, due to which you will show carelessness towards work, as a result important work will remain incomplete and opportunities for profit may get out of hand. Unnecessary expenses will increase. You can get some disturbing news from the government side. Travel-tourism will be planned. Even after getting a favorable environment in the work area, you will be dependent on someone else from the economic point of view. Today there can be loss due to some mistake of your own. There are chances of theft and accident in travel, be careful.
Aquarius (Gu, Gay, Go, Sa, Si, Su, Se, So, Da)
Today will be the day to give opposite results. Pre-determined plans may be incomplete or unsuccessful. There will be financial loss due to arbitrariness in the work area. Today, do not do any work without thinking, the haste will be more. There will also be delay in government works. Avoid over-speaking in the social sphere. Opponents will be ready to find your mistake today. There can also be bitterness in relations with women and children. Health is likely to soften around evening. It would be better to postpone the trip.
Pisces (Di, Du, Th, Jha, J, De, Do, Cha, Chi)
Today you will feel relief. You will be a little apprehensive about the work at first, but once you get success, this sequence will continue throughout the day. From the economic point of view, the day will be very special, due to intermittent inflow of money, the mind will be happy, but it will be better if you do not do borrowings today. The employed people will still be a victim of criticism at home due to busyness, but your image will improve at the social level. Health will remain a bit soft.

