आशा सहयोगिनियों का मानदेय बढ़ा, हेल्थ डिपार्टमेंट ने 10 फीसदी बढ़ोतरी की, जानें किस माह से होगा लागू

जयपुर राजस्थान राज्य

आशा सहयोगिनियों का मानदेय बढ़ा, हेल्थ डिपार्टमेंट ने 10 फीसदी बढ़ोतरी की, जानें किस माह से होगा लागू

जयपुर। राजस्थान के हेल्थ सेक्टर में कार्यरत आशा सहयोगिनियों के मानदेय में राज्य सरकार ने इजाफा किया है। ये बढ़ोतरी 10 फीसदी की गई है। वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद आज हेल्थ डिपार्टमेंट ने इसके आदेश जारी किए हैं। ये आदेश अप्रैल से लागू होंगे।

हेल्थ डिपार्टमेंट की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट (लेखानुदान) में आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणाा की थी। इस घोषणा की पालना करते हुए आज मानदेय में बढ़ोतरी के आदेश जारी किए गए।

इन आदेशों के तहत अब आशा सहयोगिनियों का मानदेय 4098 रूपए से बढ़कर 4508 रूपए प्रतिमाह देय होगा। यह वृद्धि एक अप्रेल से लागू होगी। आपको बता दें कि प्रदेश में 50 हजार से ज्यादा आशा सहयोगिनियां काम करती है।