तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, तीन गायों की मौत,एक युवक घायल

बीकानेर बीकानेर पुलिस

तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, तीन गायों की मौत,एक युवक घायल

बीकानेर,दैनिक खबरां। बीछवाल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा होनें की घटना सामने आई है । जंहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर नें तीन गायों को कुचल दिया और उसके साथ एक युवक को भी चपेट में लें लिया। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। इस संबंध में बुधवार को बीछवाल थाना में अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। प्रार्थी श्रीराम पुत्र मनफूलराम करनाली निवासी लूणकरणसर नें पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि चुना फैक्ट्री, शोभासर के पास अज्ञात ट्रेलर ने गलफत और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे जा रही उसकी गायों को टक्कर मार दी। हादसे में परिवादी  की तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।