बीकानेर में डीएसटी की छापेमारी से हवाला कारोबारियों की उड़ी नींद!आज फिर 60 लाख से अधिक राशि के साथ दो व्यक्ति चढ़े हत्थे, पढ़े खबर
बीकानेर, दैनिक खबरां। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के दिशा निर्देशन में लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में बरती जा सख्ती की बदौलत गुरुवार को फिर डीएसटी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 60 लाख पचास हजार रुपए की अवैध राशि जब्त की है, साथ ही इस मामले में दो व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है । इस कार्रवाई को डीएसटी व नयाशहर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। वंही इस ऑपरेशन छापेमारी में डीएसटी के कांस्टेबल लखविंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा। पुलिस को संदेह है कि पकड़ी गई राशि हवाला से संबंधित हो सकती है, ऐसे में इसकी सुचना आयकर विभाग के अधिकारीयों को भी दी गई है। एसपी तेजस्विनी गौतम से मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव को लेकर जिले भर में विशेष चेकिंग की जा रही है, साथ ही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर जिले की स्पेशल सेल को विशेष निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में डीएसटी ने कार्रवाई करते हुए 60 लाख से अधिक अवैध राशि जब्त की है। पुलिस के अनुसार डीएसटी के कांस्टेबल लखविंद्र सिंह को अपने खुफ़िया तंत्र से नयाशहर थाना इलाके में बड़ी मात्रा में अवैध राशि होने की इत्तला मिली जिस पर उच्चाधिकारीयों के निर्देशन में डीएसटी व नयाशहर पुलिस की संयुक्त टीम ने नयाशहर थाना इलाके में दबिश देकर मोटरसाईकिल सवार दो व्यक्तियों के पास से करीब 60 लाख पचास हजार रुपए बरामद किए गए। दोनों व्यक्तियों से पकड़ी गई राशि के संदर्भ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। युवकों की पहचान नोखा के रोडा निवासी चंद्र प्रकाश गजनेर थाना इलाके के कोलासर गांव निवासी रामजीवन शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस को अंदेशा है कि दोनों हवाला कारोबार से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने आयकर विभाग को इस मामले में सूचित किया है। वंही आयकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरु कर दी है।
गौरतलब है, बुधवार को भी डीएसटी के कांस्टेबल लखविंद्र सिंह के विशेष सहयोग से पुलिस ने दस लाख की राशि जब्त की थी। बता दें, बीकानेर जिले में हवाला कारोबार से जुड़े कई सरगना है जो रोजाना करोड़ों की ब्लैक मनी हवाला कारोबार के जरिए देश के हर एक हिस्से में करते है। ऐसे में बीकानेर पुलिस की लगातार कार्रवाई से गिरोह के सरगनाओं की नींद सी उड़ी हुई है।

