Latest News : ट्रेन हादसा
गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बीकानेर एक्सप्रेस की कई बोगी पटरी से उतरी, हेल्पलाइन नंबर जारी…..

देश नई दिल्ली बिहार बीकानेर

Latest News : बंगाल के जलपाईगुड़ी में ट्रेन हादसा
गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस पटरी से उतरी
बीकानेर एक्सप्रेस की कई बोगी पटरी से उतरी

BREAKING NEWS | जलपाईगुड़ी ट्रेन हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि, मौके पर 30 एंबुलेंस

बीकानेर, @dainikkhabraan। गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 करीब पांच बजे पटरी से उतर गई। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस आज शाम डोमोहानी (पश्चिम बंगाल) के पास पटरी से उतर गई। हालांकि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जलपाईगुड़ी ट्रेन हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि, मौके पर 30 एंबुलेंस है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई को एक यात्री से अभी मिली सूचना के अनुसार ट्रेन के चार डिब्बे बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Guwahati-Bikaner Express Train accident: जलपाईगुड़ी के डोमोहानी में ट्रेन हादसा हुआ है। गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन (15633 (up)) की 12 बोगियां शाम के करीब पांच बजे बेपटरी हो गई। इस हादसे में कई यात्री जख्मी हुए हैं. राहत-बचाव कार्य जारी है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए।

रेलवे ने बयान जारी कर कहा है कि शाम के करीब पांच बजे 15633 ट्रेन बेपटरी हो गई. 12 कोच बेपटरी हुई है। डीआरएम और एडीआरएम घटनास्थल की तरफ निकल चुके हैं। मेडिकल वैन को भी भेजा गया है।

जो तस्वीरें आई है उसमें लोगों को निकाला जा रहा है। यात्रियों का का कहना है कि झटका लगने के बाद ट्रेन की बोगियां पटरी से उतरी गई। एक यात्री ने बताया, “अचानक से झटका लगा और ट्रेन की बोगी पलट गई। ट्रेन के 2-4 डिब्बे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।”

हेल्पलाइन नंबर जारी- 8134054999

यात्रियों की सहायता के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है- बीकानेर 0151-2208222 जयपुर- 0141-27259429001199959

पीएम मोदी ने ली जानकारी

रेल हादसे की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जानकारी ली। पीएम मोदी कोविड 19 के हालात को लेकर बैठक कर रहे थे। इसी दौरान हादसे की खबर मिली। इस बैठक में सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद थीं।

Latest News : Train accident in Jalpaiguri, Bengal
Guwahati-bound Bikaner Express derails
Several bogies of Bikaner Express derailed

Bikaner, @dainikkhabraan. Guwahati-Bikaner Express 15633 derailed at around 5 pm. According to news agency ANI, Guwahati-Bikaner Express derailed near Domohani (West Bengal) this evening. However, according to the information received so far, no casualty has been reported. According to the information received by news agency ANI from a passenger, four coaches of the train have been badly damaged.

*Guwahati-Bikaner Express Derailed: Guwahati-bound Bikaner Express train derails, many injured

Guwahati-Bikaner Express Train accident: There has been a train accident in Domohani, Jalpaiguri. 12 bogies of Guwahati-bound Bikaner Express train (15633 (up)) got derailed at around 5 pm. Many passengers have been injured in this accident. Relief and rescue work is going on. As soon as the information about the incident was received, local people reached the spot and started relief work.

Railway has issued a statement saying that 15633 train derailed at around 5 pm. 12 coaches have been derailed. DRM and ADRM have left for the spot. Medical vans have also been sent.

People are being evacuated in the pictures that have come. Passengers say that the bogies of the train derailed after the shock. A passenger said, “Suddenly there was a jolt and the bogie of the train overturned. 2-4 coaches of the train have been completely damaged.”

Helpline number issued- 8134054999

PM Modi took information

As soon as the news of the train accident was received, Prime Minister Narendra Modi took information from West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee. PM Modi was holding a meeting regarding the situation of Kovid 19. Meanwhile, news of the accident was received. CM Mamta Banerjee was also present in this meeting.