स्वर्णकार अमावस्या गुप्र द्वारा मौनी अमावस्या पर गंगा गौशाला में किया भ्रमण

नोखा

दैनिक ख़बरा,नोखा। नोखा गांव स्थित श्री गंगा गौशाला में स्वर्णकार अमावस्या गुप्र द्वारा मौनी अमावस्या पर भ्रमण किया गया

गंगा गौशाला के कार्यकारणी सदस्य सतीश झंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर स्वर्णकार अमावस्या गुप्र द्वारा गौवंश के भोजन प्रबंधन हेतु एक नये थाण कि घोषणा कि गयी थी।

इससे पूर्व पंडित भवानी शंकर द्वारा वैदिक मन्त्रोंचार के साथ एक नए 150×36 के टीन सेड का उदघाटन
महावीर प्रसाद सोनी श्रवणलाल सोनी चुन्नीलाल,चेतन, मुकेश आदि द्वारा किया गया

झंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 7 वर्षो से स्वर्णकार अमावस्या गुप्र द्वारा हर अमावस्या पर 3 टन चाटे कि व्यवस्था कि जाती है

गंगा गौशाला के प्रबंधक रामनारायण महाराज ने अपील कि बीमार लाचार असहाय गोवंश दिखने पर गौशाला के हेल्पलाइन नंबर 9414008370 पर सम्पर्क कर सकते है

इस अवसर पर नन्दकिशोर जाजू, रामकुमार भूतडा, जगदीश मेघवाल, ओम जी झंवर, शंकर गोदारा सहित कई गौ प्रेमी मौजूद रहे।