दोहिते ने नानी के आभूषण चुराकर दोस्त को दिए, दोस्त ने ले लिया गोल्ड लोन, मामला दर्ज

बीकानेर

दोहिते ने नानी के आभूषण चुराकर दोस्त को दिए, दोस्त ने ले लिया गोल्ड लोन, मामला दर्ज


बीकानेर। एक दोहिते ने अपनी नानी के आभूषण चुराकर दोस्त को दे दिए और दोस्त ने आभूषण से गोल्ड लोन ले लिया। मामला नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में उस्तों की बारी के बाहर सुथारों की तलाई के पास रहने वाले रामदेव गिरी ने छगनगिरी, कैलाश बन, मोहित राजपुरोहित, कैलाश बन की मां संतोष देवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी का आरोप है कि उसके दोहिते छगनगिरी ने अपनी नानी के सोने-चांदी के आभूषणों को तिजोरी से चोरी कर अपने दास्तों को दे दिये। दोस्त कैलाश ने उक्त गहनों का गोल्ड लोन ने लिया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।