महासचिव सियाग ने मंत्री कल्ला को वार्ड 19 की विभिन्न समस्याओं का सौंपा ज्ञापन, मंत्री ने दिया आश्वासन
बीकानेर, दैनिक खबरां। गुरुवार को शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के महासचिव तोलाराम सियाग बीकानेर पश्चिम के विधायक व शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला से मुलाकात कर बंगला नगर वार्ड न. 19 में सीवरेज मिसिंग का मिलान करवाने, मुख्य नाला रिपेयरिंग करवाने व वंचित क्षेत्र में सड़क व नाली निर्माण करवाने का अनुरोध किया । सियाग ने बताया कि पूर्व में हुवे सीवरेज कार्य में वार्ड न 19 की कई गलियों को सीवरेज नहीं डाली गई जिस कारण आये दिन सीवरेज ब्लॉक भी हो रही है तथा गंदे पानी की निकासी आगे सही नहीं होने के कारण मोहल्ले वासीयो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है साथ ही वार्ड का मुख्य नाला जो मोहल्ले की मुख्य गली से गुजरता है यहाँ पर दो निजी स्कूले भी है नाले के हालात ख़स्ता है पूर्ण रूप से ग्रसित है जो बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। मंत्री कल्ला ने सियाग की सभी मांगो को जल्द से जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया है।

