राजस्थान में चुनाव परिणाम को लेकर गहलोत बड़ा बयान, दी नई सरकार को यह सलाह

जयपुर राजस्थान राज्य राशिफल

राजस्थान में चुनाव परिणाम को लेकर गहलोत बड़ा बयान, दी नई सरकार को यह सलाह

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक रुझानों में भाजपा को बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा बयान दिया है। गहलोत ने हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे। उन्होंने नई सरकार को सलाह दी है कि कांग्रेस सरकार की ओर से शुरु की गई योजनाओं को आगे बढ़ाया जाए।

गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है। यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे।

मैं नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं। मेरी उनको सलाह है कि हम काम करने के बावजूद कामयाब नहीं हुए इसका मतलब ये नहीं कि वो सरकार में आने के बाद काम ही ना करें। OPS, चिरंजीवी सहित तमाम योजनाएं एवं जो विकास की रफ्तार इन पांच सालों में राजस्थान को हमने दी है वो इसे आगे बढ़ाएं। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस चुनाव में पूरी मेहनत की एवं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारे ऊपर विश्वास किया।